Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। मंदिरों को सजाया जा रहा है, कान्हा के लिए झूले तैयार किए जा रहे हैं। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के लिए पोशाक, बांसुरी, मुकुट और सजावटी सामान की रौनक है। इस बीच कृष्ण भजनों और जन्माष्टमी से जुड़े गानों की लोकप्रियता भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर कृष्ण भक्ति से जुड़े गाने जम कर सुने और देखे जा रहे हैं।

इसी बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय गाना एक बार फिर चर्चा में है। यह गाना है – ‘छलकता हमरी गगरिया ये कान्हा’। गाना 8 साल पहले रिलीज हुआ और तब से हर साल ये भजन जन्माष्टमी के मौके पर लगातार वायरल होता है। गाने को Team Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गाने को अब तक तकरीबन 130 मिलियन व्यूज मिले हैं और इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं।

Janmashtami 2025: कान्हा बने खेसारी लाल यादव, जन्माष्टमी पर वायरल हुआ भोजपुरी कृष्ण भजन

गाने की खासियत

‘छलकता हमरी गगरिया ये कान्हा’ गाने को अपनी आवाज़ दी है रजनीश गुप्ता ने। गाने के बोल लिखे हैं अमित ने और इसका संगीत तैयार किया है कैलाश कुमार ने।

Sawan 2025: ‘देवघर चल मलकिनिया’ – सावन में अरविंद अकेला कल्लू से मंदिर घुमाने को बोलती हैं पत्नी, पति ने कहा ‘नागिन’

यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स

इस गाने की लोकप्रियता ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना लिया है। गाने को धमाकेदार 130 मिलियन व्यूज मिले हैं, जो यह साबित करते हैं कि लोगों में भोजपुरी कृष्ण भजन का काफी क्रेज है।

कब है जन्माष्टमी?

इस बार जन्माष्टमी 16 अगस्त, 2025, शनिवार को मनाई जाएगी।

Rakhi 2025: ‘भाई होले बहिनी के जान’ – रक्षा बंधन में वायरल हुआ अंकुश राजा और प्रियंका सिंह का राखी गाना

यहां देखें गाना: