जान्हवी कपूर हमेशा खुलकर बोलती नजर आती हैं अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ भी वो अपना रिलेशनशिप छिपाती नहीं हैं। अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं कभी डेट पर तो कभी मंदिर। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में भी शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर साथ पहुंचे थे। जान्हवी अक्सर शिखर की तारीफ करती नजर आती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने बताया कि शिखर से वो हर महीने पीरियड्स के वक्त ब्रेकअप कर लेती थीं। जान्हवी ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा भी किया था कि उन्हें पीरियड्स के वक्त बहुत दिक्कत होती है।
लाइफ में एक बार ही मेरा हार्ट ब्रेक हुआ- जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने इस बात का जिक्र भी किया कि जब उनका दिल टूटा था तो कैसे शिखर पहाड़िया ने उन्हें संभाल लिया और फिर कभी उनका दिल नहीं टूटने दिया। जान्हवी कपूर ने कहा, ”लाइफ में एक ही बार मेरा हार्ट ब्रेक हुआ था लेकिन फिर उसी इंसान ने आकर जोड़ दिया मेरा दिल को। उसी इंसान के साथ शुरू के कुछ सालों में हर महीने पीरियड्स के शुरुआती दिनों में मैं उससे ब्रेकअप कर लेती थी। 2-3 महीने तक वो हैरान होता था फिर तो वो भी ऐसा था कि अच्छा ओके। और दो दिन बाद मैं रोते हुए बोलती थी- आए एम सॉरी।”
जब पीरियड्स के दौरान जान्हवी कपूर के नाक से आ गया था खून
एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि पीरियड्स के दौरान उन्हें बहुत दर्द होता था। उनकी मांसपेशियां और हिप्स बहुत दुखते थे। जान्हवी ने बताया कि पीरियड्स के दौरान उनकी नाक से भी खून आ चुका है। जान्हवी ने कहा कि कई बार वो काम में इतनी व्यस्त होती हैं कि उन्हें दर्द का एहसास भी नहीं होता।
कौन हैं जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया?
जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक बिजनेसमैन होने के साथ प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर ने बॉम्बे स्कॉटिश और धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है इसके बाद उन्होंने इसके बाद, उन्होंने लंदन के रीजेंट यूनिवर्सिटी से वैश्विक वित्तीय प्रबंधन (Global Financial Management) में ग्रेजुएशन किया। शिखर ने लंदन की वधावन ग्लोबल कैपिटल में एक इंवेस्टमेंट एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया है। शिखर पहाड़िया ने साल 2018 में एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिज़नेस शुरू किया। शिखर और जान्हवी ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है और बचपन के दोस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर पहाड़िया की नेटवर्थ 83 करोड़ और जान्हवी कपूर की नेटवर्थ 82 करोड़ रुपये है। यहां क्लिक करके देखिए जब जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर भी नजर आएं।