बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कोरोना से ठीक होने के बाद अपने ग्लैमरस अंदाज में वापसी कर चुकी हैं। कोरोना को मात देने के बाद जाह्नवी कपूर अपनी एक से एक शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। पीले रंग की बिकिनी के बाद अब जाह्नवी कपूर ने ब्लैक कलर की मोनोकिनी में अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
मजेदार बात ये हैं कि जहां पीले रंग की बिकिनी में जाह्नवी कपूर पूल में नहाती दिखाई दे रही तो वहीं ब्लैक मोनोकिनी में भी जाह्नवी कपूर पूल के पाथ ही नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस का मानना है कि कोरोना से ठीक होने के बाद जाह्नवी कपूर पूल से निकलने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मिनिमल मेकअप और भीगे बालों में वो बला की हसीन दिख रही हैं।
जाह्नवी कपूर का ये जबरदस्त अंदाज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजंस जाह्नवी कपूर के इस ब्लैक रैविशइंग लुक पर दिल हार रहे हैं. पोस्ट पर लाइक्स की बरसात के साथ-साथ कमेंट बॉक्स में भी यूजर्स जाह्नवी कपूर की खूबसूरती की खूब तारीफें कर रहे हैं।
बता दें कि जाह्नवी कपूर की पीली बिकिनी के खूब चर्चे हो रहे हैं। इससे पहले जाह्नवी ने येलो कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली बिकीनी में कहर ढाया था। फैंस ने कहा कि पानी में वो किसी खूबसूरत ‘जलपरी’ से कम नहीं दिख रही हैं। कमेंट बॉक्स पर नजर डाले तो हर कोई उनके ऐसी ही और शानदार तस्वीरों की डिमांड कर रहा है।
जाह्नवी कपूर की ये बिकिनी ऑस्ट्रेलियन फैशन ब्रांड Zimmermann की है। Zimmermann के ऑनलाइन पोर्टल पर इसकी कीमत 17 हजार 515 रुपए है। बिकिनी के बारे में जानकर हर कोई शॉक्ड हो रहा है। बता दें कि जाह्नवी कपूर फिल्मों से ज्यादा फैशन इंडस्ट्री में चमकता हुआ चेहरे बन गई हैं।
जाह्नवी कपूर अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी को जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता की मूवी ‘गुड लक जैरी’ में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास कॉमेडी हॉरर मूवी है, जिसका नाम ‘भेड़िया’ है। इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं।