किसी की भी जिंदगी में एक मां का अहम रोल होता है। उसे दुनिया में लाने से लेकर काबिल बनाने तक, मां अपने बच्चे के लिए अहम रोल अदा करती है। वो उसके लिए क्या कुछ नहीं करती है। वहीं, जब वो मां किसी की भी जिंदगी और इस दुनिया से दूर जाती है तो ये एक असहनीय दर्द जैसा ही होता है। ठीक वैसा ही’धड़क’ गर्ल जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज भी कहीं ना कहीं अपनी जिंदगी में मां की कमी को महसूस करती हैं। यही वजह ही कि वो आज भी मां श्रीदेवी के जाने के गम से उबर नहीं पाई हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो देखकर तो किसी की भी आंखें भर आएंगी।

दरअसल, जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor Emotional for mother) को लेट नाइट स्पॉट किया गया। इस बार वो एकदम कैजुअल लुक में दिखीं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस का चेहरा एकदम मायूस है और वो इस बार कैमरे की तरफ भी देखकर कुछ खास रिएक्शन नहीं दे रही हैं। मानों ऐसा लग रहा है कि ‘धड़क गर्ल’ अपने आंसुओं और मायूसी को छुपाने की कोशिश कर रही हों। आंखें भी भरी-भरी ही दिख रही हैं। वो किसी हॉल से बाहर आती हैं और कार में बैठते ही फोन ऑन करती हैं, जिसमें उनकी मां श्रीदेवी की फोटो नजर आती है। कार में बैठने के बाद एक्ट्रेस का चेहरा तो साफ नहीं दिखता है मगर वो कार के स्पीकर से कनेक्ट करके कोई गाना जरूर चलाती हैं। उनकी मायूसी और फोन के वॉल पेपर पर लगी फोटो ये जरूर बताती है कि वो आज भी मां के जाने का गम नहीं भुला पाई हैं। वो कहीं ना कहीं खुद को अकेला पाती हैं। इनके वीडियो पर लोग खूब इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं।

ऐसे हैं लोगों के रिएक्शन

जान्हवी को इस तरह से देखकर फैंस की भी आंखें नम हो गईं। उन्होंने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया और उनके दुख को बांटने की कोशिश की। अगर इस पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘वो हमेशा इस दर्द में रहेंगी। मैं इसे उनकी आंखों में महसूस कर सकती हूं। एक लड़की के लिए मां को खोना बड़ी बात होती है। वो अच्छा कर रही हैं पर उनकी चीजों को देखने के लिए मां नहीं हैं। मैंने अपनी मां को खोया तो मैं समझ सकती हूं।’ दूसरे ने लिखा, ‘किसी के ना रहने से रिश्ता थोड़ी खत्म हो जाता है। मां साथ में हो या ना हो हमेशा दिल में रहती है, जिसकी मां नहीं सिर्फ उसको पता है ये दर्द। जान्हवी को ढेर सारा प्यार।’

2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन

मालूम हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन (Sridevi Death) फरवरी, 2018 में हुआ था। वो दुबई में एक शादी अटेंड करने के लिए पति बोनी कपूर के साथ गई थीं। तभी शादी की रात को उनकी बाथटब में गिरने की वजह से उनका निधन हो गया था।