बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्मों के साथ-साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो शिखर पहाड़िया को डेट करने को लेकर हेडलाइन्स में रहती हैं। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता रहा है। ‘कॉफी विद करण’ में एक्ट्रेस ने खुलासा भी किया था कि उनका नंबर स्पीड डायल में रहता है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है। इसी बीच अब जान्हवी कपूर ने अपने हार्ट ब्रेक को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि वो एक बार इससे गुजर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि ये तकलीफ देने वाला नहीं था क्योंकि उसी शख्स के साथ उनका दोबारा से पैचअप हो गया था।

दरअसल, जान्हवी कपूर ने हाल ही में हाउटरफ्लाई से बात की थी। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वो सच में एक बार हार्ट ब्रेक से गुजर चुकी हैं। लेकिन बाद में वो शख्स उनकी जिंदगी में वापस आ गया था। इसकी वजह से अंत में सबकुछ अच्छा हो गया था और उन्हें खास तकलीफ नहीं हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि कम उम्र में पीरियड्स के दौरान उनका मूड काफी स्विंग होता था। इसका असर उनके रिलेशनशिप पर पड़ता। इसे लेकर वो बताती हैं कि एक्ट्रेस पीरियड्स में हर महीने उस शख्स से लड़ाई करतीं और ब्रेकअप कर लेती थीं। फिर दो दिन बाद रोते हुए उसे सॉरी बोल देती थीं और वो फिर से साथ हो जाते थे। ऐसा बहुत ज्यादा होने लगा था।

वहीं, जान्हवी ने ये भी बताया कि उनके हर महीने रिश्ता तोड़ने से बॉयफ्रेंड सदमे में रहते थे। वो शुरुआत के दो-तीन महीने तो शॉक में ही रहता था। लेकिन, बाद में उसे इन सब चीजों की आदत हो गई और वो यस ओके से काम चला लिया करता था।

शिखर पाहाड़िया को डेट कर रहीं जान्हवी कपूर

फिलहाल, जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले ही शिखर के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था लेकिन फिर वो साथ आ गए थे। लेकिन, ब्रेकअप के बाद जान्हवी का नाम शाहिद कपूर के भाई और एक्टर ईशान खट्टर के साथ खूब जोड़ा गया था। दोनों ने फिल्म ‘धड़क’ में काम किया था। ये एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी। इसमें दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था।

बहरहाल, अगर शिखर पहाड़िया की बात की जाए तो वो महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर और जान्हवी एक-दूसरे को पहले से ही जानते हैं। दोस्त रहने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

जान्हवी का वर्कफ्रंट

अब अगर इन सब से परे जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ में नजर आने वाली हैं। इसे 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में एक्ट्रेस को IFS ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। इसका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया ने किया है। इसका निर्माण जंगली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। इसके अलावा जान्हवी के पास दो और फिल्में भी हैं। इसमें साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की ‘देवरा पार्ट वन’ और सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ जैसे फिल्मों के नाम शामिल हैं।