सोशल मीडिया का होना फायदा और नुकसान दोनों ही है फिर आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। वहीं, आम लोगों से ज्यादा इसका बुरा असर सेलेब्स पर पड़ता नजर आ जाता है। वो सोशल अब्यूज का शिकार हो जाते हैं क्योंकि फोटोज और वीडियोज आसानी से गूगल और सोशल साइट्स पर मिल जाती हैं। इसी कड़ी में जान्हवी कपूर ने खुलासा किया है कि वो हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं। अश्लील साइट पर उनकी तस्वीरों को शेयर कर दिया गया था, जिसका बाद स्कूल में लड़कों ने काफी मजाक बनाया था। उन दिनों जान्हवी की उम्र करीब 13 साल रही थी। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है।

दरअसल, जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर चर्चा में हैं। वो इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसका गाना ‘देखा तैनु पहली बार वे’ भी जारी किया गया है, जो कि सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर में दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखी है। इसी बीच जान्हवी कपूर ने अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा।

इवेंट में क्लिक की गई थी फोटोज

जान्हवी ने करण जौहर से बातचीत में बताया कि एक बार उनकी तस्वीर को पोर्नोग्राफी वाली वेब साइट पर अपलोड कर दिया गया था। इस बातचीत का वीडियो धर्मा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। उन्होंने बताया था कि वो अपने पेरेंट्स के साथ एक इवेंट में गई थीं। उन दिनों उनकी उम्र 12 या 13 साल रही होगी। वहां, उनकी खूब फोटोज क्लिक की गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि बाद में उनकी फोटोज को किसी ने एक पोर्नोग्राफी वाली वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। जान्हवी बताती हैं कि उन दिनों सोशल मीडिया का चलन शुरू ही हुआ था। स्कूल में उनकी फोटोज को लड़कों ने भी देख लिया था और वो इसका मजाक बना रहे थे।

आउटसाइडर्स पर क्या बोलीं जान्हवी?

इसके साथ ही जान्हवी कपूर ने इंडस्ट्री के स्टार किड्स और आउटसाइडर्स के स्ट्रगल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वो मानती हैं कि आउटसाइडर्स इंडस्ट्री में आने से पहले काफी स्ट्रगल करते हैं। लेकिन, यहां पर उनका ये भी मानना है कि हर इंसान का अपना अलग ही स्ट्रगल होता है। वो नहीं चाहती हैं कि लोग उन्हें एक ही नजरिए से देखें। वो चाहती हैं कि लोग उनके काम को भी देखें और इसे सीरियसली लें।

आपको बता दें कि जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ के जरिए दोनों स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। इसमें उनकी केमिस्ट्री इतनी कमाल की है कि लोग इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।