बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दोबारा रिलेशनशिप में होने को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, वो भी हाथ में हाथ डाले। अब जाह्नवी, शेखर के हाल तिरुपति बालाजी के साथ दर्शन करने पहुंची थीं, जिसका वीडियो और कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इसी के साथ जानू अपने कथित बॉयफ्रेंड का जन्मदिन मना रही हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिखर का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है,”हैप्पी बर्थडे शिकू।”
तिरुपति की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसमें जाह्नवी पिंक और मिंट लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं शिखर ने सफेद रंग की धोती के साथ लाल रंग का स्कार्फ पहना है। दोनों साथ में भगवान के आगे माथा टेक रहे हैं। इस दौरान उनके साथ जाह्नवी की बहन खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं।
इससे पहले NMACC लॉन्च पर शिखर पहाड़िया बोनी कपूर के साथ भी पोज देते नजर आए थे। वहीं इवेंट में वह जाह्नवी के साथ ही नजर आ रहे थे। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनसे कई तरह के सवाल भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि शिखर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जाह्नवी और वह कई सालों पहले भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम इशान खट्टर के साथ भी जुड़ा। कुछ महीने पहले से दोनों दोबारा साथ में देखे जा रहे हैं। शिखर, बोनी कपूर, खुशी और जाह्नवी के साथ वैकेशन पर भी गए थे। इसके अलावा वह एक्ट्रेस के साथ फैमिली फंक्शन में भी देखे जाते हैं।
जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘मिली’ में नजर आई थीं। इसके बाद अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म Bawaal रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस टॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं, वह जूनियर एनटीआर के साथ फिलम ‘NTR30’ में दिखेंगीं।