पहली बार स्क्रीन पर सिद्धार्त मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले हैं। दोनों अपकमिंग फिल्म इत्तेफाक में नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर को कल यानी 5 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं यह फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म 1969 में इसी नाम से आई यश चोपड़ा की फिल्म की रीमेक है। उस समय इस थ्रिलर में लीड किरदार राजेश खन्ना, नंदा और मदन पुरी ने निभाया था। आज मल्होत्रा, सिन्हा और अक्षय खन्ना के लुक पोस्टर को ट्विटर पर रिलीज कर दिया गया। सिद्धार्थ ने खुद अपने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- मुझपर एक जुर्म का आरोप है जो मैंने किया ही नहीं है। मेरी कहानी का इंतजार करें इत्तेफाक 3 नवंबर।

पोस्टर में सिद्धार्थ कैमरे की लेंस की तरफ देख रहे हैं जबकि उनकी तस्वीर के आस-पास सबूत रखे हुए हैं। करण जौहर ने एक्टर के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- उसपर उस अपराध का आरोप लगा है जो उसने किया ही नहीं है। उसके वर्जन का इंतजार करें। इसके बाद सोनाक्षी ने अपने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- मैं एक पीड़िता हूं जिसपर अपराध करने का आरोप लगा है। क्या आप मेरी कहानी नहीं सुनना चाहेंगे? इत्तेफाक 3 नवंबर। सिड की तरह की एक्ट्रेस के पोस्टर में उनकी तस्वीर के साथ हर कोने में सबूत रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। करण ने एक्ट्रेस के पोस्टर पर लिखा- उसपर अपने पति की हत्या करने का आरोप है। लेकिन क्या उसने ऐसा किया है? उसके वर्जन का इंतजार करें।

https://twitter.com/karanjohar/status/915434085757083648

https://twitter.com/sonakshisinha/status/915437889386876928

करण जौहर ने फिल्म से अक्षय खन्ना के लुक को शेयर करते हुए लिखा- उसे किसी पर विश्वास नहीं है और सभी पर शक है। उसे केवल सच चाहिए। फिल्म में खन्ना का किरदार एक जासूस का है। जो मौत की गुत्थी को सुलझाता है। फिल्म को बीआर चोपड़ा के पोते अभय चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स और रेड चिलिज एंटरटेनमेंट ने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया है।

https://twitter.com/karanjohar/status/915437414113361920

https://twitter.com/karanjohar/status/915442095933894656

इससे पहले फिल्म से कुछ पोस्टर्स को खुद शाहरुख खान ने जून के आखिर में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। कहा जा रहा है कि यह फिल्म राजेश खन्ना की फिल्म की रीमेक नहीं है। इसकी कहानी उससे काफी अलग है।