बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म मर्डर मिस्ट्री मूवी इत्तेफाक इस शुक्रवार बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 1969 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म की रीमेक है। जैसा कि आप ट्रेलर में देखते रहे हैं, फिल्म की कहानी में तीन पहलू हैं। एक जिसे सोनाक्षी सिन्हा बयां कर रही हैं, दूसरा जो सिद्धार्थ मल्होत्रा कह रहे हैं और तीसरा वो जो सच है। फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनी है। जहां तक बात कलेक्शन की है तो ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर का अनुमान था कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 3 से 4 करोड़ के आस-पास होगा।
#Ittefaq started slow, but picked up towards evening… Sat + Sun biz growth crucial… Fri ₹ 4.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 4, 2017
बताया जा रहा था कि फिल्म पहले वीकेंड तक 13 से 15 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। गिरीश के अनुमान को सही साबित करते हुए फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ 5 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। यह आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी किए हैं। तरण ने लिखा- इत्तेफाक ने धीमी शुरुआत की है लेकिन शाम के शोज में इसने अच्छी कमाई की। फिल्म के आंकड़े जारी करते हुए तरण ने लिखा- शनिवार और रविवार के आंकड़े बहुत माइने रखेंगे।
फिल्म की कहानी लेखक विक्रम सेठी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और माया (सोनाक्षी सिन्हा) के इर्द-गिर्द घूमती है। विक्रम और माया के पार्टनर की हत्या हो जाती है। दोनों पर ही इस हत्या का शक है। लेकिन दोनों ने इससे साफ इंकार कर देते थे। दोनों के पास पुलिस अधिकारी देव (अक्षय खन्ना) को सुनाने के लिए अलग कहानी होती है। माया विक्रम पर जबर्दस्ती अपने घर के अंदर घुसने का आरोप लगाती है तो विक्रम बताता है कि माया का व्यवहार उसके साथ काफी दोस्ताना था। विक्रम के अनुसार उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है जिसकी वजह से वो माया के पास मदद के लिए पहुंचता है। दोनों अपनी-अपनी कहानी से यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने यह खून नहीं किया है।