Ittefaq Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर सस्पेंस थ्रीलर फिल्म ‘इत्तेफाक’ रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 1969 में आई राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म की रीमेक है। फिल्म की कहानी के तीन पहलू हैं। कहानी में एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा अपनी आप बीती बयां कर रही हैं, तो दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अलग कहानी बताते हैं। इसके अलावा एक और कहानी है जो हैं ‘सच’। इस फिल्म के कलेक्शन की अगर बात करें तो फिल्म अपने पहले दिन काफी स्लो कमाई कर पाई। फिल्म का शुरुआती कलेक्शन 4.05 करोड़ का रहा।
ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर का अनुमान था कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 3 से 4 करोड़ के आस-पास होगा। कहा ये भी जा रहा था कि फिल्म ‘इत्तेफाक’ पहले वीकेंड तक 13 से 15 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। वहीं फिल्म ने अपने पहले दिन 4 करोड़ 5 लाख रुपए का कलेक्शन किया। यह आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी किए। तरण ने लिखा- इत्तेफाक ने धीमी शुरुआत की है लेकिन शाम के शोज में इसने अच्छी कमाई की।
#Ittefaq shows an UPWARD TREND on Sat… 35.80% growth… Sun should be stronger… Fri 4.05 cr, Sat 5.50 cr. Total: ₹ 9.55 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 5, 2017
फिल्म के आंकड़े जारी करते हुए तरण ने लिखा- शनिवार और रविवार के आंकड़े बहुत माइने रखेंगे। बता दें, फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनी है। फिल्म का ताना बाना बहुत ही रोमांचक तरीके से बुना गया है। फिल्म के हर सीन में जिकज्ञासा का भाव बना रहता है। वहीं फिल्म में तीनों एक्टर्स ने अपनी-अपनी भूमिकाएं क्या खूब निभाई हैं। इसके लिए वे तारीफ के हकदार हैं।