बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) काफी समय से फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो मलेशियन मॉडल को डेट करने की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब उन्हें बीते दिन एक बार फिर से गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल, बीते दिन फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड से कई सेलेब्स पहुंचे थे। इसी बीच ईशान खट्टर अपनी मां नीलिमा अजीम और चांदनी बैंज के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उनके बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिला।
ईशान खट्टर और गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब वायरल हो रहे वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर एक तरफ मां का हाथ थामे उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ वो अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया। इसके साथ ही उनके गर्लफ्रेंड चांदनी को बॉडीकॉन ड्रेस में स्टाइलिश देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। वो जैसे ही इवेंट में आती हैं तो सबकी नजरें उन पर ही थम जाती है। चांदनी बैंज ने स्पेशल स्क्रीनिंग में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली है। इस पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
अब अगर ईशान खट्टर के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘ये इतनी क्यूट क्यों है?’ दूसरे ने लिखा, ‘ये लड़की आलिया की तरह क्यों रिएक्ट कर रही है?’ तीसरे ने लिखा, ‘ईशान की गर्लफ्रेंड जान्हवी से अच्छी है।’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर्स ने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। इनके बॉन्ड को काफी पसंद किया जा रहा है।
मलेशियाई मॉडल हैं ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड
ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज की बात की जाए तो वो मलेशियाई मॉडल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर पिछले साल से उन्हें डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान ने अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद से ही चांदनी को डेट करना शुरू किया है। चांदनी से पहले एक्टर का नाम जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। जान्हवी के साथ उन्होंने ‘धड़क’ और अनन्या के साथ ‘खाली-पीली’ में काम किया था।
बहरहाल, अगर ईशान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार ‘पिप्पा’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक कमांडो की भूमिका प्ले की थी। इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसमें वो नजर आने वाले हैं।