करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का अगला सीजन शुरू होने वाला है। ‘ऊ अंटावा’ गर्ल’ समांथा रूथ प्रभु भी इस बार शो में आने वाली हैं। खबर है कि एक्ट्रेस अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से हुए तलाक का कारण भी बताने वाली हैं। सोशल मीडिया पर आ रही खबरों की मानें तो समांथा पहली बार अपने पूर्व पति से अलगाव के बारे में बात करती नजर आएंगी।

हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि इस हिस्से को एपिसोड में दिखाया जाएगा या नहीं। ये बात इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बना हुई है। हालांकि ‘कॉफी विद करण’ का प्रीमियर जुलाई में होगा। फैंस को समांथा के इस खुलासे के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

समांथा पर लगा आरोप: नागा चैतन्या को लेकर खबर है कि वो फिल्म ‘मेजर’ की एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। इसके लिए ये भी खबर थी कि चैतन्य की छवि खराब करने के लिए समांथा ये अफवाह फैला रही हैं।

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी: एक्ट्रेस ने इस बात को लेकर रिएक्ट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,” ‘लड़की को लेकर अफवाह- सच ही होगा!! लड़के को लेकर अफवाह – लड़की ने प्लांट किया होगा!! ग्रो अप..हम दोनों आगे बढ़ चुके हैं… आप भी आगे बढ़ें…अपने परिवार और अपने काम पर ध्यान दें।”

बता दें कि चैतन्य इन दिनों एक्ट्रेस शोभिता के साथ काफी समय बिता रहे हैं। खबर आई थी कि कुछ दिनों पहले शोभ‍िता, नागा के साथ कार में उनके जुबली हिल्‍स वाले अंडर कंस्‍ट्रक्‍शन घर पहुंची थीं। जहां कुछ घंटे बिताने के बाद दोनों साथ में निकले और एक ही कार में वहां से चले गए। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि समांथा से उनके तलाक की वजह भी दोनों का अफेयर ही है। हालांकि चैतन्य ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

गौरतलब है कि नागा चैतन्य और समांथा दोनों ही अलग होने के बाद चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों के ही फैंस उनके तलाक से दुखी हैं, लेकिन ये तय है कि एक्टर्स एक दूसरे से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते। समांथा ने बहुत पहले ही अपनी शादी का जोड़ा चैतन्य को लौटा दिया था। इतना ही नहीं समांथा ने इंस्टाग्राम पर भी अपने पूर्व पति को अनफॉलो कर रखा है।