बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की गिनती बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में की जाती है। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन खूब पसंद किया जाता है। जेनेलिया और रितेश ने 2 फरवरी 2012 को सात फेरे लिए थे।
शादी के दो साल बाद कपल ने 2014 में अपने पहले बेटे रियान का किया था। इसके बाद ये लवबर्ड्स दूसरी बार साल 2016 में माता-पिता बने। उनके दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उनका परिवार पूरा हो गया।
लेकिन अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने जा रही है। जेनेलिया की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। जिसके बाद कपल के एक बार फिर पेरेंट्स बनने की चर्चा होने लगी है।
मां बनने वाली हैं जेनेलिया डिसूजा
दरअसल हाल ही में जेनेलिया और रितेश एक में एक फैशन स्टोर के लॉन्च में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रहे थे। दोनों ने इस दौरान साथ में पैपराजी को कई पोज दिए। जिसके बाद कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश जहां सफेद रंग की शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं।
उन्होंने नीली पैंट कैरी की है। वहीं उनकी पत्नी जेनेलिया ने बैंगनी रंग की टियर वाली मिनी ड्रेस पहनी है। जिनिलिया ने हूप इयररिंग्स, डेवी मेकअप, स्टेटमेंट गोल्डन हील्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। वीडयो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बार-बार अपने पेट पर हाथ रखती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपने रिएक्शन देने नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
जेनेलिया और रितेश के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ‘क्या जेनेलिया मां बनने वाली हैं।’ रिया नाम की यूजर ने लिखा कि ‘आप फिर से प्रेग्नेंट हो क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘प्रेंग्नेंट लग रही है।’ बता दें कि जेनेलिया और रितेश को आखिरी बार फिल्म वेड में साथ में देखा गया था। इस फिल्म में जिया शंकर भी मुख्य भूमिका में थीं।