Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते साल से ही डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक खुलेआम अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। लेकिन दोनों अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने से कतराते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन के अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार न कर पाने के पीछे एक बड़ा कारण है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता रखने के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। मलाइका का अपनी उम्र से छोटे लड़के के साथ रिश्ता रखना लोगों को रास नहीं आ रहा है। वहीं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जार्जिया को लोगों ने खुशी-खुशी अपना लिया है। कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता सलमान खान को भी पसंद नहीं आ रहा है। इस वजह से कपल ने अपना रिश्ता छिपाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान और मलाइका के तलाक का कारण अर्जुन कपूर ही हैं। सलमान खान के अलावा बोनी कपूर और सोनम कपूर भी इस रिश्ते से कहीं न कहीं नाखुश हैं।
बता दें कि बीते सप्ताह मलाइका अरोड़ा ने मालदीव से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर कोरियोग्राफर फराह खान ने कमेंट करते हुए पूछा कि तस्वीरें कौन खींच रहा है? फराह के जवाब में कई यूजर्स ने अर्जुन कपूर का नाम लिया था। हालांकि कुछ दिनों के बाद अर्जुन कपूर ने भी मालदीव से तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद फराह खान ने लिखा कि मुझे मेरे सवाल का जवाब मिल गया। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं और कपल ने क्रिश्चियन वेडिंग करने का फैसला लिया है। हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका-अर्जुन 12 अप्रैल को साथ फेरे नहीं लेने लेंगे। ऐसी चर्चा है कि कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकता है।