Thriller South Movies On Netflix: साउथ फिल्मों का क्रेज आजकल फैंस के बीच में काफी देखने को मिल रहा है। साउथ स्टार की जो भी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, उनकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और यही वजह है कि वह उन मूवीज को बहुत प्यार भी दे रहे हैं। इस लिस्ट में फिर चाहें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ हो या शिव की ‘अमरन’। दोनों ही मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।
ऐसे में अगर आप भी साउथ फिल्मों के शौकीन हैं और घर बैठे ओटीटी पर थ्रिलर मूवीज का मजा लेना चाहते हैं, तो चलिए आपको साउथ की 7 ऐसी बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखा जा सकता है। इनकी कहानी में दर्शकों को काफी सस्पेंस और रोमांच मिलने वाला है।
इरूल (Irul)
‘पुष्पा 2’ फेम एक्टर फहाद फाजिल की थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म ‘इरुल’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके साथ सौबिन शाहिर, दर्शना राजेंद्रन जैसे स्टार्स भी दिखाई दिए थे। इस मूवी की कहानी आपको एलेक्स और अर्चना के इर्द-गिर्द घूमते हुए दिखाई देने वाली है, जो एक दिन कहीं जा रहे होते हैं और रास्ते में उनकी कार खराब हो जाती है।
इसके बाद वह पास में ही एक घर में मदद के लिए जाते हैं और वहां उन्हें रात गुजारने के लिए जगह मिल जाती है, लेकिन फिर जो होता है वो हैरान कर देने वाला है। यहां से स्टोरी एक नया मोड़ ले लेती है। इसमें दर्शकों को ऐसा सस्पेंस-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है, जिससे आप बिल्कुल भी बोर नहीं होने वाले। इस नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखा जा सकता है।
कापा (Kaapa)
साल 2022 में रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, आसिफ अली, अपर्णा बालमुरली, अन्ना बेन और दिलीश पोथन समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई दिए थे, जिसका डायरेक्शन शाजी खलीज ने किया था। इसकी कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है कि कैसे एक इंसान अपनी पत्नी का नाम क्राइम लिस्ट में आने के बाद उसे बेगुनाह साबित करने में लग जाता है और फिर जो होता है वह आपको हिला कर रख देगा। इसे भी आप घर बैठे आराम से डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
साइको (Psycho)
साल 2020 में रिलीज हुई साउथ की एक्शन थ्रिलर फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इसमें उदयनिधि स्टालिन, अदिति राव हैदरी और नित्या मेनन समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इसकी कहानी एक ‘साइको’ किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले तो महिलाओं को बहला-फुसला लेता है और फिर क्रूर होकर उनका सिर धड़ से अलग कर देता है। एक बार इस मूवी को शुरू करने के बाद आप अपनी स्क्रीन को नहीं छोड़ पाएंगे, जिसे नेटफ्लिक्स के साथ-साथ जी5 पर भी देखा जा सकता है। डायरेक्टर मिसकिन की इस मूवी आईएमडीबी पर 6.1 की रेटिंग मिली हुई है।
जन गण मन (Jana Gana Mana)
मलयालम भाषा में बनी ये थ्रिलर फिल्म ‘जन गण मन’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें सूरज वेंजरामूदु और पृथ्वीराज सुकुमार लीड रोल में दिखाई दिए थे। इसकी कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की हत्या हो जाती है और इसके बाद एसीपी सज्जन कुमार को इस केस का जिम्मा मिलता है। इसके बाद इसमें डीसीपी की एंट्री होती है और फिर कहानी में जो ट्विस्ट आता है, वो शायद ही किसी ने सोचा होगा। साउथ की इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर आराम से देखा जा सकता है। आईएमडीबी पर इस मूवी 8.3 की रेटिंग मिली हुई है।
इरट्टा (Iratta)
इरट्टा फिल्म को रोहित एमजी कृष्णन ने लिखा और निर्देशित किया है। यह एक तरह से उनकी डेब्यू मूवी भी थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। साउथ की इस थ्रिलर फिल्म में जोजू जॉर्ज, अंजलि, आर्या सलीम और श्रीकांत मुरली मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें देखने को मिलता है कि कैसे पुलिस स्टेशन में ड्यूटी के वक्त एक पुलिसकर्मी की मौत हो जाती है और इसके बाद इसकी कहानी जुड़वां भाई के इर्द-गिर्द घूमती है।
जब केस की शुरुआत होती है, तो कई चीजें सामने आती हैं, जो हिला कर रख देंगी। इसमें कूट-कूट कर सस्पेंस भरा हुआ है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर घर बैठे आराम से देखा जा सकता है और इस थ्रिलर मूवी को आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग मिली हुई है। ऐसे में इसकी कहानी यकीनन आपको पसंद आ सकती है।
नाइट ड्राइव (Night Drive)
रोशन मैथ्यू, एना बेन, श्रीविद्या और रेंजी पणिकर स्टारर फिल्म ‘नाइट ड्राइव’ साल 2022 में रिलीज हुआ थी। वैशाख के निर्देशन में बनी ये फिल्म कई उतार, चढ़ाव, घुमाव और पड़ाव से गुजरती है। इस मूवी की कहानी एक यंग कपल के बारे में है, जो ड्राइव पर निकले हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। यह उन्हें दुर्घटना की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी और उनके पीछे पड़े भ्रष्ट राजनीतिक आधिपत्य के बीच एक त्रिकोण में छोड़ देता है। इसके आगे फिल्म में जो देखने को मिलता है वह सचमुच हिला कर रख देने वाला है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। फिल्म को आईएमडीबी पर 6.7 की रेटिंग मिली हुई है।
इराइवान (Iraivan)
जयम रवि रवि, नयनतारा, राहुल बोस स्टारर फिल्म ‘इराइवन’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसे आई एहमद ने डायरेक्ट किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये क्राइम-सस्पेंस मूवी बेहद शानदार साबित हुई थी। कहानी की बात करें, तो फिल्म में देखना को मिलता है कि कैसे आए दिन शहर में जवान लड़कियों की बॉडी मिलती है, जिनकी आंखें निकली होती हैं। उनके शरीर के कुछ हिस्से कटे रहते हैं।
साथ ही उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं होता। इसे भी नेटफ्लिक्स पर आसनी से देखा जा सकता है। हालांकि, इस मूवी को आईएमडीबी पर कम 4.4 की रेटिंग मिली है, लेकिन इसकी बहुत ही कहानी जबरदस्त है। इसी के साथ अगर आप सोनी लिव पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो चलिए आपको वहां मौजूद थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताते हैं, इसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।