South Thriller Movies On Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कंटेंट की बाढ़ ला दी है। यहां पर दर्शकों के देखने के लिए हर जॉनर और भाषा में काफी कुछ है। जैसे अगर किसी को हॉरर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वो भी अलग-अलग भाषा में बहुत सारी देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां थ्रिलर, एक्शन, क्राइम समेत अन्य जॉनर की मूवीज और सीरीज मौजूद हैं।
वैसे तो किसी भी जॉनर की फिल्में फुल ऑन एंटरटेन करती है, लेकिन फिल्म में थ्रिलर का तड़का लग जाए, तो बात ही कुछ और है। साउथ मूवीज ने थ्रिलर जॉनर में महारत हासिल कर रखी है। ऐसे में चलिए हम आपको साउथ की 5 बेहतरीन मूवीज के बारे में बताते हैं, जिन्हें ओटीटी के एक ही प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
इराइवन (Iraivan)
साल 2023 में रिलीज हुई तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘इराइवन’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी में रवि मोहन, ऐश्वर्या सुरेश और राहुल बोस समेत कई स्टार्स नजर आए थे, जिन्होंने फिल्म में अहम भूमिका निभाई। इसकी कहानी एसीपी अर्जुन से जुड़ी है, जो एक सख्त और ईमानदार पुलिस वाला है, लेकिन वह प्रोटोकॉल फॉलो करने में विश्वास नहीं करता। फिर एक अपराधी को पकड़ते समय उसके बेस्ट फ्रेंड एंड्रयू की जान चली जाती है और वह पुलिस की नौकरी छोड़ देता है। इसके बाद जो होता है वह काफी मजेदार है। इस मूवी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
कुरुप (Kurup)
साल 2021 में रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘कुरुप’ में दुलकर सलमान, इंद्रजीत सुकुमारन और शोभिता धूलिपाला समेत इस मूवी में कई स्टार्स नजर आए। यह एक मलयालम बायोग्राफिकल क्राइम थ्रिलर है, जो सुकुमार कुरूप के लाइफ पर बनी है। श्रीनाथ राजेंद्रन के निर्देशन में बनी इस मूवी को भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
जगमे थांधीराम (Jagame Thandhiram)
साल 2021 में रिलीज हुई यह मूवी भी साउथ की है, जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन और थ्रिलर देखने को मिला। इस मूवी में धनुष, एश्वर्या लक्ष्मी और ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ में नजर आए एक्टर जेम्स भी दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक गैंग्सटर की अपराध कहानी दिखाई गई है कि कैसे वह अपराध की दुनिया में फंस जाता है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
रॉ (Raw Beast)
साल 2022 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘रॉ बीस्ट’ में लोगों को विजय का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े भी नजर आईं। फिल्म की कहानी की बात करें, तो विजय पहले एक रॉ एजेंट होता है, वो तब फिर एक्टिव हो जाता है, जब चेन्नई के एक शॉपिंग मॉल को आतंकियों का कब्जा हो जाता है। इसके बाद कैसे वह उन आतंकियों का खात्मा करता है यही आपको फिल्म में देखने को मिलेगा, जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
जण गण मण (Jana Gana Mana)
मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘जन गण मन’ भी एक धांसू मूवी है, जिसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस मूवी में पृथ्वीराज, सूरज समेत कई स्टार्स नजर आए। फिल्म में दर्शकों को कमाल का एक्शन, सस्पेंस देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर अभी तक आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो इस वीकेंड आप इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं।
कैंसिल नहीं होगा ‘बिग बॉस ओटीटी’? जानिए कब शुरू होगा चौथा सीजन