Ira khan lehanga Designed Details: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) बीते कुछ दिनों से नुपूर शिखरे संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने पहले मुंबई में रजिस्टर मैरिज की। फिर, राजस्थान के उदयपुर में रॉयल वेडिंग की है। जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। इसके बाद आइरा का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में रखा गया, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इसमें सलमान, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, हेमा मालिनी, रेखा और सायरा बानो समेत नीता मुकेश अंबानी तक पहुंचे। इस दौरान आइरा को रेड कलर के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत देखा गया। ऐसे में अब इस लहंगे के बारे में कुछ डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। चलिए बताते हैं इसके बारे में…
आइरा खान का लहंगा काफी स्पेशल था। उनका लहंगा रेड और गोल्ड मिक्स था। इसमें मॉर्डन कारीगरी की गई थी। उन्होंने लहंगे के साथ कंटेंपरेरी ब्लाउज और जॉर्जेट का दुपट्टा कैरी किया था। उनके इस लहंगे को डिजाइनर मोनाली रॉय ने डिजाइन किया था। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर की बेटी के लहंगे की खासियत के बारे में बताया। न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो मोनाली ने आइरा के वेडिंग रिसेप्शन के लिए बहुत ही स्पेशल लहंगा डिजाइन किया। वो मानती हैं कि उनके साथ काम करना उनके लिए काफी अमेजिंग रहा।
7 महीने और 300 घंटे में बना लहंगा
मोनाली, आइरा को लेकर बताती हैं कि उनमें ना केवल सब्र था बल्कि उनकी समझ भी काफी बेहतरीन है। इसकी वजह से वो पूरा प्रोसेस समझ सकीं। इतना ही नहीं मोनाली ने बताया कि आइरा ने उनके लहंगे के लिए उन्हें फ्रीडम दिया। ताकि वो इसे अच्छे से तैयार कर सकें और इस पर बेहतरीन कारीगरी दिखा सकें। डिजाइनर बताती हैं कि आइरा वेडिंग रिसेप्शन के लिए ट्रेडिशनल लहंगा चाहती थीं। लेकिन, इसके साथ वो मॉर्डन ब्लाउज कैरी करना चाहती थीं। मोनाली बताती हैं कि उन्हें ये लहंगे तैयार करने में करीब 7 महीने लगे। साथ ही 300 से ज्यादा घंटे तक कारीगरी करने का वक्त लगा।
क्या है लहंगे की खासियत?
अब अगर इसके अलावा आइरा खान के लहंगे की खासियत के बारे में बात की जाए तो बताया जा रहा है कि उनके लहंगे पर प्योर रॉ सिल्क का काम किया गया है। इसका शेड रेड था। इसमें गोल्ड का काम किया गया था। साथ ही ट्रेडिशनल जरदोजी टेक्निक का भी इस्तेमाल किया गया था, जिसके जरिए इसे ब्लेंड किया गया था। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आइरा ने वेडिंग फंक्शन के लिए डिजाइनर से तीन डिजाइन लिए थे।