अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमश्री फिल्म और टी- सीरिज ने साथ मिलकर अपनी अगली फिल्म ‘तारिणी’ की घोषणा कर दी है। फिल्म दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नेवी की छ: जांबाज़ महिला अफसरों की कहानी पर आधारित है। ये इतिहास में पहली बार था जब भारतीय महिलाएं दुनिया के सामुद्रिक यात्रा पर निकलीं थीं।
ये है पूरी कहानी- 19 सितबंर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INS तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। इस अभियान में लगभग 254 दिनों का समय लगा और इसी के साथ ही इन छ: नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया। 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और साउथ अफ्रीका होते हुए महिलाएं गोवा पहुंचीं थीं।
नरेंद्र मोदी ने भी की थी सराहना- मेक इन इंडिया के तहत बने तारिणी नौका में सवार होकर इन छ: महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नो में भी अपना नाम दर्ज कर लिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अभियान को खूब सराहा था।
इन्हीं छ: महिला नेवी अफसरों पर आधारित इस फ़िल्म का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है, जिसकी घोषणा निर्माताओं ने 8 मार्च, 2021 को की है। इस फिल्म के निर्देशक व कलाकारों की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रसून जोशी ने तारिणी फ़िल्म के लेखक टीम की मेंटरिंग की है।
आरुषी निशंक फिल्म से कर रहीं अपना डेब्यू- आरुषी निशंक, जो कि सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं, इस फ़िल्म से अपना डेब्यू कर रहीं हैं।आरुषी निशंक नारी सशक्तिकरण, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षक के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वो स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं। आरुषी हिमश्री फिल्म की प्रोपराईटर और निर्मात्री भी हैं। हिमश्री इस क्षेत्र में अनेक फिल्म प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही है।