India’s Most Wanted Trailer Out: अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म India’s Most Wanted का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। ट्रू इवेंट बेस्ड इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड को धरदबोचने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि एक बहुत बड़ा ऑपरेशन शुरू किया जाता है जिसमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते हैं। फिल्म में अर्जुन प्रभात कपूर के किरदार में हैं। इस ऑपरेशन को सफल करने में 4 और लोग उसका साथ देते हैं।
इसके लिए ये पांचों लोग मिलकर इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड को ढूंढने काठमांडू की तरफ निकल पड़ते हैं। इसके बाद उन्हें कई तरह की परिस्थितियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कई बार ऐसी हालत भी होती है कि उन्हें सपोर्ट करने वाले भी इस दुविधा में होते हैं कि क्या वह बिना हथियार और बिना किसी सपोर्ट के ये काम कर पाएंगे या नहीं। देखें ट्रेलर:-
फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ लिखा भी राजकुमार गुप्ता ने है। अर्जुन कपूर की इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो के अलावा राजकुमार और मायरा करन ने भी प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में आ रही है।
इस फिल्म में अर्जुन के अलावा और भी कलाकार हैं। राजेश सिंह का किरदार (Rajesh Sharma), पिलई का रोल (Prasanth Alexandrr), अमित की भूमिका में (Gaurav Mishra ), बिट्टी (Aasif Khan), शॉमिक बिसवास (Santilal Mukherjee) और रवि (Bajrangbali Singh) बने हैं।