Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का कहना है कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय यहां के लोगों से ज्यादा ‘पिछड़े’ हुए हैं। कनाडा में जन्मीं सनी लियोनी के माता पिता मूल रूप से भारत के हैं। सनी लियोनी ने एडल्ट सिनेमा में काम किया है। साल 2001 में सनी ने एडल्ट करियर में कदम रखा। इसी के बाद से ही सनी इस इंडस्ट्री पर छा गई थीं। करीब 10 सालों तक सनी लियोनी इस इंडस्ट्री पर राज करती रहीं। इस दौरान सनी लियोनी Penthouse और Hustler magazines के मेन पेज पर छाई रहीं।

साल 2011 में सनी ने अपनी दिशा बदलने का फैसला लिया। भारत आकर सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई। इंडिया टाइम्स के मुताबिक, सनी कहती हैं कि ‘अमेरिकी भारतीय यहां के मुकाबले ज्यादा पिछड़े हुए हैं। वहां के इंडियंस और यहां के इंडियंस में बहुत ज्यादा फर्क है। वे लोग वहां रहकर खुद को बांधकर रखते हैं। वहीं इंडिया और यहां के लोगों की सोच आगे बढ़ रही है।’

‘क्योंकि वह लोग बाहर की धरती पर हैं। ऐसे में वह अपने कल्चर और आइडियोलॉजी को लेकर काफी सोचते हैं और धारणा बना लेते हैं। वह बस सब कुछ काबू करके रखना चाहते हैं।’ सनी ने बताया, ‘उस वक्त मुझे बहुत सारे हेट मेल मिले। वहां रह रही इंडियन कम्यूनिटी मुझसे नफरत करने लगी थी। वहां बहुत निगेटिविटी थी।’

बता दें, भारत आने के बाद एक्ट्रेस टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। इस शो से उनकी किस्मत चमकी और सनी को फिल्म मर्डर 2 करने को मिली। साल 2017 में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने एक बच्ची गोद ली। बच्ची को महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया गया था। इसके बाद इस कपल के ट्विंस बेबी (सेरोगेसी के जरिए) भी हुए।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)