Indian Idol: इंडियन आइडल 10 की एक एक्स कंटेस्टेंट को एक शख्स लाखों का चून लगा गया। 22 साल का एक आदमी मामले में झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि इस शख्स ने इंडियन आइडल की एक्स पार्टीसिपेंट से 1.7 लाख रुपए ऐंठ लिये। डेबिट कार्ड के जरिए इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। राजकुमार जयनारायण मंडल नाम के शख्स को इस आरोप में पुल्स ने गिरफ्तार कर लिया है। सायबर सेल, मुंबई पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर अपने कब्जे में लिया है।

इंडियन आइडल की कंटेस्टेंट रह चुकीं 23 साल की अवंति पटेल को मंडल ने फोन किया था। इस फोन कॉल के दौरान अवंति से उनके बैंक की डिटेल्स और डेबिट कार्ड पासवर्ड मांग लिया गया। ऐसे में धोखाधड़ी से अवंति के अकाउंट से से 1.7 लाख रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद पैसे ट्रांसफर कर पेटीएम के जरिए डिजिटल वॉलेट में पैसे डाल दिए गए। अवंति से धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है, इसके बाद उन्होंने Sion पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इंवेस्टिगेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी का फोन ट्रैक किया। ऐसे में फोन की लोकेशन झारखंड में ट्रेस की गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम झारखंड के लिए निकली। काफी मशक्कत के बाद आरोपी को कब्जे में लिया गया। बता दें, अवंति ने पिछले साल 2018 में सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)