90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भले ही फिल्मों से दूर हैं मगर वो टीवी रियलिटी शोज और पार्टी में जरूर नजर आ जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को ‘इंडियन आइडल 14’ के लेटेस्ट शो में बतौर गेस्ट देखा गया। इस दौरान वो एक परफॉर्मेंस को देख काफी इमोशनल हो गईं और उनके साथ बाकी जज भी भावुक नजर आए। दरअसल, इस खास मौके पर ‘इंडियन आइडल’ के कन्टेस्टटेंट ने पूर्व बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर को श्रद्धांजलि दी। कंटेस्टेंट्स ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को कायल कर दिया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

टीवी डांस रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के अपकमिंग शो के प्रोमो वीडियो में इस परफॉर्मेंस को देखा जा सकता है। इसमें करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। इसमें वो भावुक होते हुए दिखाई दे रही हैं। इस परफॉर्मेंस को कंटेस्टेंट महिमा द्वारा दिया जाता है। इसमें वो राज कपूर की आइकॉनिक फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के पॉपुलर कैरेक्टर राजू के गेटअप में नजर आती हैं और वो फिल्म का पॉपुलर गाना ‘जीना यहां, मरना यहां’ गाती हैं, जो सभी लोगों को झकझोंर कर रख देती है। उनकी परफॉर्मेंस करिश्मा कपूर को इमोशनल कर देती है और वो दादा राज कपर को यादकर रोने लगती हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म को 1970 में रिलीज किया गया था।

रो-रोकर क्या बोलीं करिश्मा कपूर?

ऐसे में करिश्मा कपूर इस परफॉर्मेंस को देख भावुक हो जाती हैं और दादा को यादकर कहती हैं, ‘इस गाने के जो शब्द हैं… उनकी वजह से हम हैं। करिश्मा आगे कहती हैं, जो भी हम आज हैं…इसके लिए इस महान इंसान का शुक्रिया।’ करिश्मा के साथ-साथ शो के जज श्रेया घोषाल भी इस परफॉर्मेंस को देख रो पड़ती हैं।

आपको बता दें कि राज कपूर, इंडिस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और एक्टर पृथ्वीराज कपूर के बेटे रहे हैं, जो खुद बड़े सुपरस्टार थे। राज कपूर ने एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन और प्रोडक्शन का भी काम संभाला है। वो ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर के पिता थे।