INDIAN IDOL 10: इंडियन आइडल के दसवें सीजन में कंटेस्टेंट हर रोज एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं। रविवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट सलमान अली ने शो के जज अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी को इंप्रेस करने के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस देने की कोशिश की। इसी एपिसोड में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा भी अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन के लिए हिस्सा बने थे। लेकिन शो के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि अर्जुन और परिणीति कंटेस्टेंट सलमान के पैरों पर गिरने के लिए मजबूर हो गए।

दरअसल माजरा कुछ ऐसा है कि 14 अक्टूबर के एपिसोड में नितिन और सलमान अली के बीच जुगलबंदी कराई गई। जिसमें दोनों ही कंटेस्टेंट ने अपने सुर और ताल से तीनों जज के साथ ही अर्जुन और परिणीति का भी दिल जीत लिया। अर्जुन और परिणीति सलमान की परफॉर्मेंस को देखने के बाद स्टेज पर आने से खुद को नहीं रोक सके। नितिन और सलमान की परफॉर्मेंस खत्म होते ही अर्जुन और परिणीति सलमान के पैरों पर गिर पड़े। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

अर्जुन और परिणीति।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने के कारण दोनों ही स्टार्स प्रमोशन में जुटे हैं। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की कहानी पंजाबी पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन ने परम और परिणीति ने जसमीत की भूमिका अदा की है। बता दें कि अर्जुन और परिणीति ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

TRP में KBC 10 की लंबी छलांग, BIGG BOSS 12 टॉप-10 से बाहर, NAAGIN का जलवा अब भी कायम