बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हर मुद्दे पर वह अपनी राय रखती हैं। भारत बनाम इंडिया वाले मामले पर भी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को भारत का अर्थ समझाया था। एक बार फिर कंगना ने इसपर बात की है। उन्होंने कहा कि इंडिया नाम से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जब इसे भारत कहा जाता है तो ज्यादा अच्छा लगता है।
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान कंगना ने कहा,”मैं कुछ भी दिखना चाहती थी, लेकिन भारतीय…. ऐसा इसलिए था क्योंकि हमारे देश को गरीब देश माना जाता था। अब मुझे अपनी संस्कृति पर गर्व है और अब मुझे साड़ी पहनना पसंद है। तो जब आपको अपनी संस्कृति के महत्व का एहसास होता है, तो आपके पास इसे अपनाने का विकल्प होता है। हमारा देश में लोग विवेक से काम लेने लगे हैं। वह चुन सकते हैं कि वह क्या बनना चाहते हैं। किसीको आप पर कुछ थोपने की जरूरत नहीं है।”
कंगना ने आगे कहा,”अब मुझे भारत कहना बेहतर लगता है, लेकिन कई बार जब मैं इंडिया कहती हूं तो जुबान फिसल जाती है। मैं इससे न तो नफरत करती हूं और न ही इससे घृणा करती हूं। वह भी हमारा अतीत है।”
कंगना ने बताया था भारत शब्द का अर्थ
जब ये मुद्दा ताजा था, तभी कंगना ने ट्विटर पर इंडिया और भारत शब्द का अर्थ बताया था। कंगना ने कहा था इंडियन का मतलब गुलाम बताया जाता था हाल ही में इसे बदल दिया गया है। आगे कंगना ने लिखा था,”इस नाम में प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले तो वे ‘सिंधु’ का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ा के ‘INDUS’ कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया। महाभारत के समय से, कुरुक्षेत्र के महान युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे। तो वे हमें इंदु-सिंधु क्यों कह रहे थे?”
आगे एक्ट्रेस ने लिखा था,”साथ ही भारत नाम इतना सार्थक है, इंडिया का अर्थ क्या है? मैं जानती हूं कि वे रेड इंडियन कहते थे क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। पुराने ज़माने की डिक्शनरी में भी इंडियन का मतलब गुलाम बताया जाता था। हाल ही में इसे बदल दिया गया है। यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।”