अनुराग कश्यप की फैंटम फिल्म्स में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस फिल्म के शेयरधारक विकास बहल पर हाल ही में एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह महिला फैंटम में ही काम करती है। कई हफ्तों से विकास ऑफिस नहीं आ रहे हैं। इन इल्जामों, लड़ाई और मतभेद ने राम गोपाल वर्मा का ध्यान खींचा है। रामू और अनुराग जो किसी समय पर दोस्त हुआ करते थे, अब इनकी राहें जुदा हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा था कि रामू उनके लिए दुश्मन नहीं हैं।
अब फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट की कई सीरिज में अनुराग और उनकी कंपनी का मजाक उड़या है। इन ट्विट में रामू ने बताया है कि क्यों एक कंपनी के तौर पर फैंटम असफल हुई है। अपने पहले ट्वीट में रामू ने लिखा- फैंटम एक सच्चाईरहित और दुर्भावनापूर्ण इरादे वाले भ्रम का एक चेहरा है। कंपनी गलतियों की जबकि फैंटम झूठ की वास्तविकता है। मैं स्टीवन स्पीलबर्ग की कसम खाता हूं कि मैं अपनी कंपनी का शानदार बनने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। मेरे पास फैंटम रिलेशनशिप के लिए अनुराग कश्यप नहीं है।
PHANTOM is a multiple face of illusion, with a non TRUTHful and malicious intent : COMPANY is the reality of error and the PHANTOM of LIES pic.twitter.com/gdQhWSYSBX
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 7, 2017
I swear on Steven Spielberg that I am not trying to be a SHANDAR of my COMPANY becos I have no ANURAG for PHANTOMous relationships pic.twitter.com/qK4GJG7Gcj
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 7, 2017
A QUEEN is created by a various PHANTOMous number of people but a COMPANY is created by just one single KING pic.twitter.com/w9oLeqyrq7
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 7, 2017
अपने दूसरे ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा- एक रानी को कई फैंटमस लोग बनाते हैं लेकिन कंपनी केवल एक राजा से बनती है। तीसरे ट्वीट में लिखा- फैंटम मृगतृष्णा की परिभाषा है जबकि कंपनी वास्तविक रूप से असली है जिसे आप नीचें तस्वीर में देख सकते हैं। रामू ने अपने ट्वीट में फैंटम, शानदार और क्वीन जासे शब्दों का इस्तेमाल कश्यप के प्रोडक्शन हाउस की तरफ इशारा करने के लिए किया है। शब्दों से खेलते हुए उन्होंने अपने ब्रांड की तुलना अनुराग के प्रोडक्शन हाउस से की है। वहीं चौथे ट्वीट में सरकार 3 के निर्देशक ने लिखा- फैंटम का मतलब ही गायब होना है जबकि एक कंपनी हमेशा अस्तित्व में रहेगी। एक फैक्टरी फैंटम की तरह गायब नहीं होगी। यह बढ़ते हुए एक कंपनी बनेगी।
A PHANTOM is a mirage by definition and a COMPANY exists in real like u can see for urself in the pic below pic.twitter.com/b9vu53983q
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 7, 2017
A PHANTOM is meant to disappear by its very nature whereas a COMPANY will exist forever pic.twitter.com/BIs79TciTf
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 7, 2017
A FACTORY is not like a PHANTOM to disappear..it was growing to be a COMPANY pic.twitter.com/hd7uN7OTZ1
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 7, 2017
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते अनुराग और विकास के बीच एक लंबी मीटिंग हुई। जिसमें उनके बीच लड़ाई हुई। रिपोर्ट के अनुसार अनुराग चाहते हैं कि विकास कंपनी से बाहर हो जाएं। हालांकि ऐसा होना मुमकिन नहीं है क्योंकि विकास और कश्यप के फैंटम में बराबर के शेयर हैं। इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि अगर फैंटम का चेहरा अनुराग हैं तो विकास इसके फाउंडर हैं। फैंटम विकास का ब्रेनचाइल्ड है।