IIFA Award Winners 2023: IIFA अवार्ड्स 2023 इंडियन सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो है। इसका आयोजन 25 मई को अबु धाबी में किया गया था और तीन दिनों तक चले इस इवेंट का समापन बीते दिन 27 मई को हुआ है। इसके आखिरी दिन बॉलीवुड स्टार्स ने खूब ग्लैमर का तड़का लगाया। एक से बढ़कर एक धांसू परफॉर्मेंस देखने के लिए मिली। साथ ही विनर्स का भी ऐलान किया गया। शो को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया था। अब IIFA अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। आइए दिखाते हैं आपको पूरी लिस्ट…

अवॉर्ड शो में लोग अक्सर ये जानने के लिए बेताब होते हैं कि बेस्ट एक्ट्रेस, एक्टर और फिल्म कौन सी रही? ऑडियंस अपने हिसाब अपने फेवरेट स्टार्स को विनर बनाते हैं। ऐसे में आईफा अवॉर्ड 2023 में आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए दिया गया है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में एक्ट्रेस के दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही ऋतिक रोशन को फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। इसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया है।

बेस्ट पिक्चर बनी ‘दृश्यम 2’

इसके साथ ही आईफा अवॉर्ड 2023 की विनर्स लिस्ट में बेस्ट पिक्चर का खिताब ‘दृश्यम 2’ को मिला है। भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक को ये अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, आर माधवन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का अवॉर्ड जीता है। उन्हें ये पुरस्कार फिल्म ‘रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट’ के लिए दिया गया है। साथ ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र के गाने ‘केसरिया’ के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग और इसी गाने के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया है।

अवॉर्ड लेते हुए मौनी रॉय।

अनिल कपूर समेत इन्हें भी मिले ये अवॉर्ड्स

ये लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई है। इन सभी के अलावा सिंगर श्रेया घोषाल को ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘रसिया’ के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर चुना गया है। इसी मूवी के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक का पुरस्कार दिया गया है। वहीं, अनिल कपूर को ‘जुग जुग जियो’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर और मौनी रॉय को ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया है।

रितेश देशमुख और जेनेलिया का भी दिखा जलवा

अवॉर्ड शो में रितेश देशमुख और जेनेलिया का भी जलवा देखने के लिए मिला है। इसमें आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा के लिए दोनों स्टार्स को पुरस्कार दिया गया है। अंत में ‘काला’ के लिए इरफान खान के बेटे बाबिल खान को और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए शांतनु माहेश्वरी को बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड दिया गया है।