बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक लोकप्रिय हो चुके इरफान खान ने जब बीत दौर के अभिनेता विनोद खन्ना की वायरल हो रही फोटो में उनकी हालत देखी तो वे काफी हैरान रह गए। विनोद खन्ना की ऐसी कमजोर हालक देखकर इरफान खान ने कहा कि वे उनकी हालत देखकर काफी दुखी हो गए हैं। इरफान ने विनोद खन्ना के न सिर्फ जल्द होने की प्रार्थना की बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें उन्हें ठीक अवस्था में लाने के लिए उनके किसी ऑर्गन की जरुरत पड़ी तो वे अपना अंगदान करने के लिए भी तैयार हैं। इरफान ने कहा कि उनके लिए विनोद खन्ना बहुत मयाने रखते हैं वो अपने जमाने के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक रहे हैं।
आपको बता दें कि शरीर में पानी की कमी के चलते बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें शुक्रवार रात को गिरगाम में बने रिलाइंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे राहुल ने कहा था कि डॉक्टर जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर देंगे। अब विनोद खन्ना के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें ब्लैडर का कैंसर है। इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है। लेकिन इंटरनेट पर उनकी बेहद बीमार हालत में एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बीमारी ने खन्ना को इतना बदल दिया है कि वो ठीक से उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं उनके बेटे राहुल का अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ को धन्यवाद कहा था।

एक्टर फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की देख रेख में है। राहुल ने कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने पिता की देखभाल अच्छी तरह से की। साथ ही यह भी कंफर्म किया कि खन्ना की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इसी वजह से उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। एक्टर ने लीड हीरो के तौर पर 1971 में आई फिल्म हम तुम और वो में काम किया था। इस समय पंजाब के गुरदासपुर से विनोद सांसद हैं। बता दें कि 70 के दशक के बॉलीवुड के सफल एक्टर विनोद खन्ना को शुक्रवार रात को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विनोद खन्ना को डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई गई थी।
हाल ही इरफान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इरफान खान से अपने ट्विटर पेज फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, “हिंदी इंग्लिश की कुश्ती शुरू”। आपको बता दें कि इस फिल्म में इरफान एक छोटी बच्ची के पिता और अभिनेत्री सबा कमर मां का किरदार अदा करते नजर आएंगी।