Hritik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस वक्त एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। ये तो रही उनके प्रोफेशन की बात, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। इस वक्त वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं और खबर है कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे।
पत्नी से लिया था तलाक
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में में सुजैन खान के साथ शादी की थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में थे और फिर उन्होंने साथ जीने मरने की कसमें खाई। उनके दो बेटे हुए, लेकिन शादी के सालों बाद उनके बीच दूरियां आनी शुरू हुईं और साल 2014 में उन्होंने तलाक ले लिया। ये वो दौर था तब ऋतिक और कंगना रनौत के रिश्ते के खूब चर्चे थे।
कंगना और ऋतिक को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था, लेकिन ऋतिक ने कभी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई। दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं और कंगना ने एक्टर पर तमाम आरोप लगाए। हालांकि उनके रिश्ते का सच क्या था किसी को नहीं पता। आज भी कंगना, ऋतिक रोशन पर कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ती हैं।
दिशा पटानी संग उड़ी थी अफेयर की खबरें
ऋतिक रोशन का नाम दिशा पटानी के साथ भी जुड़ चुका है। वो भी उस वक्त जब एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसपर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर फैंस से इस तरह की अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की थी। इसके अलावा दिशा पटानी ने ऐसी खबर फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई थी। टाइगर श्रॉफ ने अपनी लेडी लव को लेकर उड़ रही अफवाहों पर एक समझदार इंसान की तरह रिएक्शन दिया था।
टाइगर ने कहा था, “यह एक तरह से इंडस्ट्री में सबके साथ होता है। यह सिर्फ ऋतिक सर के साथ ही नहीं हुआ है। बल्कि हर सितारे को इससे जूझना पड़ता है। जब आप लाइमलाइट में आ जाते हैं तब आपको टारगेट बनाया जाता है। यह एक सिली रूमर है। मैं दोनों को ही बहुत अच्छे से जानता हूं। वह दोनों बिलकुल भी ऐसे नहीं हैं। दोनों ही बहुत प्यारे इंसान हैं।”