ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके और ऋतक के इश्के के चर्चे खूब रहते हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया जाता रहा है। ऐसे में बीते दिन से एक्ट्रेस एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन इस बार वजह डेटिंग या फिल्म की नहीं है बल्कि सबा का रैंप वॉक वीडियो है। इसे वीडियो के इंटरनेट पर सामने आने के बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। यहां तक कि एक्ट्रेस को पागल तक कहा गया था। ऐसे में अब उन्होंने इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा?

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर ट्रोल्स को जवाब दिया है। उनके रैंप वॉक के वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा था, ‘सबा आपको थेरेपी की जरूरत है।’ इस मैसेज के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए सबा आजाद ने लिखा, ‘हां सर/मैडम!! मैं सहमत हूं और इसे नियमित रूप से लेती हूं। जैसा कि हमारी जैसी नफरत से भरी दुनिया में हर किसी को करना चाहिए। आपको भी इसे आजमाना चाहिए। ये आपके भी टैंक्स को भरने में मदद करता है। दूसरे की शांति को भंग ना करें।’

इसके साथ ही सबा आजाद ने एक और मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एक यूजर ने उन्हें लिखा था, ‘क्या आप पागल हो?’ इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने जवाब में लिखा, ‘यस जाफर!! मुझे सच में ऐसा ही होना चाहिए। अपने लिए भेजी गई नफरत के रास्ते में आगे बढ़ते रहना चाहिए। इन सबके बीच मुस्कुराती रही और सोचती रही कि आज का दिन बेहतर होगा। मुझे पागल होना चाहिए। क्योंकि वास्तव में दुनिया आप जैसे लोगों से भरी हुई है। आप लोग केवल नफरत के अलावा कुछ नहीं जोड़ते। यही आपकी विरासत है, यही आप पीछे छोड़ने वाले हैं।’

hrithik roshan girlfriend
सबा आजाद की पोस्ट

क्यों ट्रोल्स के निशाने पर आईं सबा आजाद?

अब अगर सबा आजाद के ट्रोल होने की वजह के बारे में बात की जाए तो दरअसल, बीते दिन ही एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जो कि एक फैशन शो का था। इसेमं उन्हें रैंप वॉक करते हुए देखा गया था और साथ में एक्ट्रेस डांस करते हुए नजर आई थीं। उन्होंने इस इवेंट के लिए शिमरी आउटफिट को कैरी किया था। उनके इसी वीडियो को लेकर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया था।