Hrithik Roshan: ऋदान के जन्मदिन के मौके पर पापा ऋतिक रोशन दोनों बच्चों को मालदीव्स की सैर पर ले गए। दुनिया के इस खूबसूरत कोने में ऋतिक रोशन ने बेटे ऋेहान और ऋदान संग खूब मस्ती की। वहीं ऋतिक दोनों बच्चों संग वॉटर स्पोर्ट्स भी करते नजर आए। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम से अपने दो ट्रैवल वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियोज में ऋतिक अपने बच्चों के साथ खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक अपने वीडियो में इसे कैप्शन देते हैं – ‘द एक्सप्लोरर्स’। आगे वीडियो में तीनों एक जैसे कपड़े पहन कर साइकल चलाते भी देखे जाते हैं। तो कभी अंडरवॉटर ऋतिक, ऋेहान और ऋदान डाइविंग करते नजर आते हैं।
ऋतिक अपने बच्चों के साथ अक्सर दुनिया के किसी न किसी कोने को एक्सप्लोर करने निकल पड़ते हैं। ऋतिक रोशन ने इस बार मालदीव्स जाने का प्लान बनाया। मालदीव्स की इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक अपने बच्चों को बहुत अच्छी सीख देते हैं।
वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए ऋतिक कैप्शन में लिखते हैं- ‘मेरे बच्चों जियो, जिंदगी को खंगालो, खुद को समझो एक्सप्लोर करो। एक खोजी बनो। एडवेंचरस बनो। दुनिया की भीड़ को फॉलो मत करो। अपने आप को फॉलो करो। खुद को क्रिएट करो, अपने आप की दूसरों से कभी भी तुलना मत करो। हमेशा आंखें खुली रखो। हर सुबह नई है अपने गोल्स को अचीव करो। इसके लिए मेहनत की बहुत जरूरत है तो हार्ड वर्क करो।’
ऋतिक अपने बच्चों को जिंदगी एक्सप्लोर करने का हर पाठ पढ़ा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक अपने बच्चों संग किसी वकेशन पर निकले हों। इससे पहले भी ऋतिक ऐसे कई एडवेंचर ट्रिप्स अपने बच्चे ऋदान और ऋेहान संग कर चुके हैं।