अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग करते हुए घायल हो गए। 42 साल के अभिनेता गिर गए जिससे उनका एक लिगमन्ट (अस्थिबंध) टूट गया जिसे ठीक होने में कुछ हफ्ते लग जाएंगे। रितिक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही ‘मोहनजोदड़ो’ में रितिक के साथ नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। रितिक इससे पहले गोवारिकर के साथ ‘जोधा अकबर’ फिल्म कर चुके हैं। फिल्म 2008 में आयी थी।
‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए रितिक
अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग करते हुए घायल हो गए। 42 साल के अभिनेता गिर गए जिससे उनका एक लिगमन्ट (अस्थिबंध) टूट गया जिसे ठीक होने में कुछ हफ्ते लग जाएंगे।
Written by भाषा
मुंबई

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अपडेट समाचार (Newsupdate News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 17-01-2016 at 20:05 IST