अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग करते हुए घायल हो गए। 42 साल के अभिनेता गिर गए जिससे उनका एक लिगमन्ट (अस्थिबंध) टूट गया जिसे ठीक होने में कुछ हफ्ते लग जाएंगे। रितिक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही ‘मोहनजोदड़ो’ में रितिक के साथ नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। रितिक इससे पहले गोवारिकर के साथ ‘जोधा अकबर’ फिल्म कर चुके हैं। फिल्म 2008 में आयी थी, जिसे रितिक के फैंस ने भी काफी सराहा था।