Honey Singh Reply To Badshah: रैपर बादशाह और रैपर यो यो हनी सिंह के बीच का कोल्ड वॉर खत्म नहीं हुआ है, दोनों अक्सर एक दूसरे को लेकर कमेंट करते नजर आते रहते हैं। हाल ही में बादशाह ने हनी सिंह के कमबैक न होने पर कमेंट किया था अब हनी सिंह ने उसका जवाब दे दिया है।
हाल ही में बादशाह के कॉन्सर्ट में कुछ हनी सिंह के फैन पहुंचे थे और कॉन्सर्ट के दौरान यो यो हनी सिंह चिल्लाने लगे। जिसके बाद बादशाह ने कहा- अरे तुम लोग भी आए हो। एक कागज और पेन देना, कुछ गाने लिख देता हूं, तुम्हारे पापा का कमबैक हो जाएगा।
अब बादशाह के इस कमेंट पर हनी सिंह ने जवाब दिया है। हनी सिंह ने एक होली पार्टी में परफॉर्म किया। इस दौरान उनके फैंस ने उनसे बादशाह को रिप्लाई देने को कहा। जिसके बाद हनी सिंह ने कहा, ”मुझे सब बोलते हैं जवाब दो रिप्लाई दो, मैं क्या रिप्लाई दूं। तुम लोगों ने पहले ही सारे कमेंट्स का अच्छे से रिप्लाई दे रखा है, मुझे मुंह खोलने की जरूरत ही नहीं है। हनी सिंह क्रेजी है और उसके फैंस भी क्रेजी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हनी सिंह कुछ एक म्यूजिक वीडियोज में नजर आए हैं हालांकि उनके किसी गाने ने खास परफॉर्म नहीं किया है।