बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। कटरीना कैफ, राजकुमार राव और मौनी रॉय के बाद अब फेमस जोड़ी फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी 21 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी जोर-शोरों से चल रही हैं। वहीं अब फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने अपनी होने वाली बहू को लेकर फीलिंग्स जाहिर की हैं।

हाल ही में हनी ईरानी ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू में दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो इस शादी से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा ‘ये खुशी का मौका है और मैं इसका काफी समय से इंतजार कर रही हूं। हमारे परिवार में सभी इसका इंतजार कर रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं’।

जब हनी ईरानी से जब पूछा गया कि उन्हें फरहान और शिबानी रिश्ते के बारे में कब और कैसे पता चला, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा ‘उन्होंने हमें इसके बारे में बताया था’। वहीं शादी करने के फैसले के सवाल पर हनी ईरानी बताया कि दोनों ने उन्हें डिनर के लिए आमंत्रित किया था और वहीं पर इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा ‘ऐसा कुछ समय पहले ​ही हुआ था’।

हनी ईरानी ने आगे बताया ‘सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वो दोनों खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि वो एक शानदार जीवन साथ जिएंगे, ये देखकर बहुत अच्छा लगा कि, वो अब शादी कर रहे हैं। वो दोनों एक-दूसरे के बारे में काफी सीरियस हैं। लेकिन सच कहूं तो आज कल कपल शादी करने से पहले कुछ समय लेते हैं और हम इसका सम्मान करते हैं। हम उनकी जिंदगी में दखल देने वाले लोग नहीं हैं। शिबानी और फरहान दोनों मेच्योर हैं। वो दोनों जो कुछ भी चाहते थे, हमने उसे मंजूर किया’।

वहीं हनी ईरानी ने अपनी होने वाली बहू के बारे में कहा ‘शिबानी बहुत प्यारी और सुंदर हैं। वो और फरहान प्यार में पागल हैं। मुझे उम्मीद है कि वो एक-दूसरे के साथ खुश रखेंगे और एक-दूसरे को खुश रखेंगे’।

गौरतलब है इससे पहले फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की 21 फरवरी को होने वाली शादी के बारे में पुष्टि करते हुए पिता जावेद अख्तर ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था ‘महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये स्पष्ट है कि, हम बड़े पैमाने पर कुछ नहीं करेंगे। शादी में हम सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाने वाले हैं’।