बॉलीवुड हो या फिर भोजपुरी और साउथ, हर जगह ही होली का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक पर हर किसी पर रंग-गुलाल और भांग का खुमार छाया है। वहीं, कुछ स्टार्स होली से कोसों दूर रहते हैं। इसी में से एक फिल्ममेकर करण जौहर भी हैं लेकिन, ऐसा नहीं है कि वो पहले से ही होली नहीं खेलते थे। बल्कि बाद में उन्होंने खेलना बंद कर दिया। इसके पहले होली खेला करते थे। इसकी वजह को लेकर बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन के घर होने वाली होली पार्टी की वजह से उन्होंने होली खेलना छोड़ दिया था। चलिए बताते हैं इससे जुड़ा किस्सा…
दरअसल, करण जौहर हर त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं और खूब पार्टी करते हैं लेकिन, वो होली से दूर रहते हैं। करण ने इससे जुड़ा किस्सा खुद शेयर किया था। उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में साल 2018 में इसके बारे में बताया था। फिल्ममेकर ने बताया था कि उन्हें होली से एकदम नफरत करते हैं और इसकी वजह अभिषेक बच्चन हैं।
करण ने अपने बचपन का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि जब वो 10 साल के थे तो अमिताभ बच्चन के घर होली खेलने गए थे। बिग बी के घर जलसा में होली पार्टी थी। इसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। इसमें करण भी पापा हीरू के साथ पहुंचे थे। फिल्ममेकर ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही होली का रंग लगवाना पसंद नहीं था। वो इससे दूर ही रहते थे।
जब अभिषेक ने करण को पूल में फेंका
करण, अभिषेक से जुड़ा किस्सा बताया था कि जब वो बिग बी के घर पहुंचे तो सभी को बताने लगे कि उन्हें रंगों की होली खेलना बिल्कुल नहीं पसंद है। इससे पहले करण अपनी बात पूरी करते अभिषेक बच्चन ने उन्हें पूल में फेंक दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने रंग भी लगा दिया था। इस घटना के बाद करण बुरी तरह से डर गए थे। इसके बाद से ही करण ने होली से तौबा कर लिया।