Holi 2021: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा रंगों का त्योहार होली जमकर मनाती नज़र आई हैं। वो निक जोनस और अपने परिवार के साथ होली मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन कॉमेडियन जिम्मी फेलन के साथ भी जमकर होली मनाई और ठंडई का आनंद लिया है जिसका वीडियो जिम्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इस थ्रोबैक वीडियो को रीट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ‘हैप्पी होली।’ वीडियो में प्रियंका और जिम्मी ठंडई पीते दिख रहे हैं। जब जिम्मी उनसे पूछते हैं कि ये क्या है तो वो बताती हैं कि ये ड्राई फ्रूट्स से बना हुआ ड्रिंक है। इसके बाद दोनों एक- दूसरे को रंग लगाते हैं। जिम्मी प्रियंका को रंग लगाते हुए थोड़ा हिचकते हैं लेकिन प्रियंका उन्हें खूब रंग लगाती हैं।

वो भी प्रियंका के पूरे चेहरे पर रंग- बिरंगे गुलाल पोत देते हैं। इसके बाद प्रियंका नाचते हुए उन्हें हैप्पी होली विश करती हैं। जिम्मी भी अपने शो के फैंस और प्रियंका को हैप्पी होली विश करते हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए लंदन में थीं लेकिन होली मानने के लिए वो अपने परिवार के पास अमेरिका आ गईं। निक और प्रियंका दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है।

 

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पिचकारी लेकर निक जोनस के साथ खड़ी हैं और उनके इन लॉज ने होली के सफेद कपड़े पहने हैं, जिनपर रंग लगा है। निक ने अपने माथे पर टीका लगाया है।

 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ‘होली, रंगो का यह त्योहार, मेरे प्रिय त्योहारों में से एक है। आशा करती हूं कि आप सभी अपने करीबियों के साथ इस त्योहार को मना सकें, लेकिन सिर्फ अपने घरों में। सभी को होली की शुभकामनाएं।’ निक जोनस ने भी यही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी होली, हमारे परिवार की तरफ से आपके परिवार को।’