Holi 2020: जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और आसिम रियाज (Asim Riaz) का एलबम सॉन्ग सामने आया है। इस गाने में जैकलीन रंगों से खेल रही हैं। नशे में झूम रही हैं और भीग भीग कर मस्ती कर रही हैं। गाने में बिग बॉस 13 के पॉपुलर कंटेस्टेंट भी जबरदस्त अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को अपनी आवाज दी है नेहा कक्कड़ ने (Neha Kakkar)।

गाने में दो अलग अलग वक्त की कहानी दिखाई जाती है। ये दोनों कहानियां अंत में एक होती दिखती हैं। जैकलीन एक राजकुमारी बनी है, जिनके घरवालों ने उनके लिए एक राजा को पसंद किया है। लेकिन वह उस राजा से शादी नहीं करना चाहतीं। अब इधर, दूसरी कहानी है जो आज के जमाने की है। इसमें एक गर्लफ्रैंड और बॉयफ्रेंड हैं जो कि होली मनाने आए हैं।

गर्लफ्रेंड से लड़का जैसे ही थोड़ी दूर जाता है वैसे ही कुछ लड़कियां उस लड़के से फ्लर्ट करने लगती हैं। लड़की देखती है कि उसका बॉयफ्रेंड भी लड़कियोंके साथ मस्ती कर रहा है। ऐसे में वह लड़के को टाइम मशीन से दूसरी दुनिया में भेज देती है जहां उसे राजकुमारी के रूप में मिलती हैं जैकलीन। आगे जानिए क्या होता है और आसिम गाने में कब आते हैं…

गाने को देख कर आसिम रियाज के फैंस के रिएक्शन सामने आए हैं। गाने को देख कर आसिम फैंस कह रहे हैं, आसिम के सिक्स पैक ऐब्स वॉव। तो किसी ने कहा- आसिम ने आते ही क्या छक्का मारा है। पहले गाने में ही जैकलीन के साथ जमकर काम किया वाह। एक फैन कहता- आसिम बिग बॉस में नहीं जीते तो क्या हुआ, हमारे दिलों को जीत चुके हो और अब ऐसे ही तरक्की करोगे आप।

इस बीच कई हेटर्स के कमेंट्स भी देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा- आसिम कुछ परफॉर्म तो कर लेते गाने में। तो किसी ने कहा – ‘आसिम और जैकलीन की जोड़ी नहीं जम रही’। तो किसी ने हिमांशी को लेकर कहा- ‘अच्छा हिमांशी को छोड़ अब जैकलीन से नजदीकियां। वॉह बॉस।’