Holi 2018 Bhojpuri Song: देश के दूसरे त्योहारों की तरह होली को भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। ढोल की धुन और घरों के लाउड स्पीकरों पर बजते तेज संगीत के साथ एक दूसरे पर रंग और पानी फेंकने का मजा देखते ही बनता है। होली के रंगों की चमक अब तक बॉलीवुड के सितारों की ही लोगों पर चढ़ती थी लेकिन इस बार भोजपुरी सिने इतिहास में पहली बार दो सुपरस्टार हीरोइन होली पर मिसाल बन गई है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने मिलकर अपने फैन्स और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए होली के पर्व पर होली गीत ‘सहेली की होली’ लेकर आई हैं। वीडियो में दोनों एक्ट्रेस ने जमकर डांस किया है। इस वीडियो में संगीत को महत्व दिया गया है। सोशल मीडिया के दौर में यह भोजपुरी गाना ‘सहेली की होली’ को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खबर बनाने तक करीब 27 लाख लोग देख चुके हैं।
भोजपुरी सिनेमा में यह पहली बार हो रहा है जब वह बॉलीवुड को मजबूत टक्कर देने जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा के इस गाने ने सोशल मीडिया और यूट्यूब के साथ सिनेमा इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों ने डांस के साथ कमाल के एक्सप्रेशंस दिए हैं और बिना किसी हीरो के इस होली गीत को प्रस्तुत किया है। इन दोनों सहेलियों ने पहले भी एक गाने पर डांस किया था, जिसे भोजपुरी संगीत प्रेमियों द्वारा बहुत पसंद किया गया था।
भोजपुरी संगीत की इस बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए लगता है कि जल्द ही बॉलीवुड को टक्कर देने के लिए बड़ी हस्तियां सामने आ सकती हैं। जिसमें अक्षरा और आम्रपाली के फैन्स उनका साथ दे सकते हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन दोनों अनेकों अभिनेत्रियों की वीडियो आएगीं। फिल्हाल होली के पर्व पर ‘सहेली की होली’ भोजपुरी गाना धूमधाम मचा रहा है। इससे पहले आम्रपाली ने भोजपुरी अभिनेता निरहुआ के साथ होली और जीएसटी के को मिला कर एक गीत किया था जिसमें दहेज को लेकर भी तंज कसा गया था।

