सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है। कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। लेकिन, टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट की मानें तो कपल आज यानी कि 21 जून को ही रजिस्टर मैरिज करने वाला है और 23 जून को रिसेप्शन देंगे। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं। इनकी शादी से परिवार भी काफी खुश है। इसी बीच अब सवाल उठ रहे थे कि हिंदू या मुस्लिम दोनों की शादी किस रीति रिवाज से होगी? इस मामले पर अब जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, हाल ही में जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने फ्री प्रेस जनरल से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने रीति-रिवाजों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि शादी ना तो हिंदू रीति रिवाज से होगी और ना ही मुस्लिम रीति रिवाज से। रतनसी ने कहा कि ये शादी सिविल मैरिज होगी। फिलहाल, शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनीज हो रही है।

इस्लाम धर्म अपनाएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

इसके साथ ही एक और चर्चा सोशल मीडिया पर खूब रही है। वो ये रही है कि सोनाक्षी शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन करेंगी या नहीं। इस पर भी जहीर इकबाल के पिता ने रिएक्शन दिया। उन्होंने धर्म परिवर्तन की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वो अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी। यहां दिलों का मिलन हो रहा है और इसमें धर्म का कोई रोल नहीं है।

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो मानवता पर यकीन करते हैं। ईश्वर को हिंदू भगवान कहते हैं और मुस्लिम अल्लाह। उन्होंने कहा कि फिर भी सभी इंसान हैं। जहीर के पिता ने बेटे और होने वाली बहू को आशीर्वाद भी दिया।

7 साल डेट करने के बाद करने जा रहे शादी

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे को 7 सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में डिनर और कॉफी डेट के साथ फैमिली फंक्शन्स पर स्पॉट किया जाता रहा है। 7 साल डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी का फैसला किया है। दोनों साथ में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में काम कर चुके हैं। शादी की तैयारियां हो चुकी है। शत्रुघन सिन्हा का घर ‘रामायण’ सज गया है। इसे खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है।