महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी-मराठी भाषा को लेकर काफी विवाद चल रहा है। ऐसा जब हुआ जब फडणवीस सरकार ने थर्ड लैंग्वेज पॉलिसी को आगे बढ़ाया। ऐसे में उद्धव और राज ठाकरे दोनों का मानना ​​है कि यह मूल मराठी भाषियों पर हिंदी थोपने की कोशिश है। हालांकि, मनसे और शिवसेना यूबीटी के विरोध के बाद सरकार ने पॉलिसी को वापस ले लिया, लेकिन यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर कुछ लोगों की पिटाई की।

इस पर राज ठाकरे ने कहा कि किसी भी भाषा को बोलने वाला शख्स मराठी सीख सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो करना हैं करें, लेकिन इसका वीडियो न बनाएं। अब इस पर ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास ने राज ठाकरे के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका कहना है कि उन्हें हिंदुत्व को बचाना चाहिए न कि हिंदुओं पर हमला करना चाहिए। जिस तरह का बर्ताव वह दूसरे राज्यों के लोगों के साथ कर रहे हैं, क्या होगा अगर मराठियों को दूसरे राज्यों में इसी तरह पीटा जाए।

खत्म हुआ इंतजार! ‘पंचायत 5’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगा नया सीजन

हिंदुओं पर हमला करना ठीक नहीं: विकास

हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रविवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “मनसे प्रमुख राज ठाकरे, जय महाराष्ट्र। साहब, यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन नगरी में मराठी भाषा सिर्फ हमारा गर्व नहीं, बल्कि एक शान है जिसे हम साथ रखते हैं, लेकिन मराठी के नाम पर भारत के लोगों और हिंदुओं पर हमला करना ठीक नहीं है, जो हमारे यहां आए हैं।

स्कूल हो या कॉलेज, मुझे लगता है कि मराठी पढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए आप जितनी चाहें उतनी ताकत लगा लें। हम सब आपके साथ हैं, लेकिन राज्य में गरीब और असहाय लोगों पर सिर्फ इसलिए हमला करना क्योंकि उन्होंने मराठी गलत बोली, यह ठीक नहीं है।”

हिंदू तभी रहेगा जब हम सब एकजुट रहें: विकास

इसके आगे ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट ने कहा कि ये लोग यहां पर पढ़ने आए हैं, काम करने आए हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के लोग भी दूसरे राज्यों में पढ़ने और नौकरी करने जाते हैं। सोचिए अगर यही सब हमारे लोगों के साथ दूसरे राज्य के लोग करें, तो क्या होगा। हिंदू तभी रहेगा जब हम सब एकजुट होंगे।

लोग आपमें बाला साहेब ठाकरे की छवि देखते हैं, तो आपको हिंदुत्व कायम रखने के लिए काम करना चाहिए। भाषा को लेकर लोगों पर अटैक करके आप खुद को हिंदुत्व के विचार से दूर कर रहे हैं। वो लोग हमारे हिंदू भाई-बहन हैं। पहले ये लोग आपको हिंदू नेता के रूप में देखते थे, लेकिन अब ये आपसे डर रहे हैं।”

’20 करोड़ रुपये ऑफर करें…’, ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनने पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शो मेरे लिए…