हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। दोनों ने 4 मई को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। फैंस और चाहने वालों ने हिना को ढेर सारी बधाई दी और अगले ही दिन हिना अपने काम पर भी पहुंच गईं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपने दिल की बात कही है। ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है।
वीडियो में हिना खान और रॉकी जायसवाल एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करते दिख रहे हैं। हिना ने कहा है कि रॉकी ने उनकी सारी कमियों के साथ अपनाया है, जो एक औरत के लिए सबसे बड़ी बात है। हिना ने ये भी कहा है कि वो नहीं जानतीं, उनकी लाइफ में कल क्या होने वाला है। वहीं रॉकी ने उन्हें अपनी लाइफ बताया है और सभी से कहा है कि वो ये सुनिश्चित करें कि हिना के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे।
वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने लिखा है, “ये कोई कसमें नहीं है, ये हमारी सच्चाई है। यही हमारा कमिटमेंट है, यही हमारा विश्वास है। यही हमें HiRo बनाता है। एक इकाई, एक लक्ष्य, एक बंधन।”
हिना खान ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर हैं। उन्होंने पिछले साल फैंस को अपने थर्ड स्टेज कैंसर की जानकारी दी थी। वो अपने ट्रीटमेंट का हर अपडेट फैंस को दे रही थीं और उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे रॉकी उनका सहारा बनकर हर पल उनके साथ खड़े रहे। रॉकी ने उनका पूरा ध्यान रखा था और अब दोनों ने शादी कर ली है। इससे हिना के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।
हिना की शादी एक प्राइवेट इवेंट था, जिसमें उनके परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। हिना और रॉकी ने काफी क्लासी आउटफिट पहना था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। हिना ने पेस्टल शेड की साड़ी पहनी थी और रॉकी ने व्हाइट आउटफिट पहना था। हिना ने अपने शादी के जोड़े की तस्वीर के साथ लिखा था, “अपनी शादी के लिए खूबसूरत हिना खान ने हमारी हैंडलूम साड़ी को चुना, ओपल ग्रीन रंग में, जिसमें सोने और चांदी के धागों से पारंपरिक मोटिफ बुने गए हैं। हल्की गुलाबी किनारी पर सूक्ष्म थ्रेड वर्क और ज़रदोज़ी की कढ़ाई इस पहनावे में भव्यता घोलती है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
