टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वो कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा किया था। उन्हें तीसरे स्टेज के कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इसका इलाज करवाना शुरू कर दिया है। वो पूरी हिम्मत के साथ इसका सामना कर रही हैं और जंग जीतने में जुटी हुई है। इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ दोस्त, परिवार और बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल उनके साथ खड़े हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

हिना खान पिछले काफी समय से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के इस मुश्किल दौर में बॉयफ्रेंड उनके साथ मजबूत चट्टान बनकर खड़े हैं। हाल ही में उन्होंने हिना की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि वो हिना के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने के लिए क्या कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर करने के साथ ही रॉकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड पर प्यार बरसाते हुए नजर आए।

रॉकी ने हिना की फोटोज को शेयर करने के साथ ही दिल को छू जाने वाली पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि जब वो मुस्कुराती हैं तो दुनिया रोशन हो जाती है। जहान की रोशन और भी तेज हो जाती है। वो जब खुश होती हैं तो जीवन सार्थक हो जाता है। रॉकी ने पोस्ट में आगे लिखा कि हिना जब उनके साथ होती हैं तो वो और भी जीने लगते हैं। इससे ज्यादा उनके लिए कुछ मायने नहीं रखता है। रॉकी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखते हैं कि उन्होंने हिना के लिए उनका पसंदीदा खाना बनाया। इसे साझा करने के साथ उन्होंने कहा कि ये उनके प्यार के लिए है और इसके साथ हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है।

11 सालों से रॉकी को डेट कर रही हैं हिना खान

आपको बता दें कि हिना खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो 11 साल से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। 36 साल की एक्ट्रेस आज भी सिंगल हैं। दोनों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। वहीं, अलग धर्म होने की वजह से भी उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है।

बॉलीवुड ठिकाना की रिपोर्ट की मानें तो हिना को लेकर उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल काफी दुखी हैं। बीमारी और शादी को लेकर रॉकी ने कहा कि उनका और हिना का रिश्ता इतना हल्का नहीं है। वो तब तक हिना का इंतजार करेंगे जब तक वो ठीक नहीं हो जातीं। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने कहा कि उन्हें शादी की कोई जल्दी भी नहीं है। वो बस हिना के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। रॉकी ने अंत में ये भी कहा कि वो साथ थे और हमेशा रहेंगे।