फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म से रिलीज किया जाएगा। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। हीरामंडी का ताल्लुक हीरे के बाजार से है, जो कि पाकिस्तान में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली को हीरामंडी पर फिल्म बनाने की सलाह 14 साल पहले दी गई थी। उस समय फिल्ममेकर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘देवदास’ की शूटिंग में बिजी थे।

दरअसल, खबरों में बताया जा रहा है कि 14 साल पहले ‘हीरामंडी’ पर काम करने की सलाह मोईन बेग ने दी थी। लगातार प्रोजेक्ट्स में फंसे होने की वजह से संजय लीला भंसाली इस पर काम नहीं कर पाए। बाद में मोईन बेग ने उनसे ये स्क्रिप्ट वापस देने के लिए कह दिया था लेकिन, संजय ने इस पर वेब सीरीज बनाने का फैसला कर लिया था।

क्या है हीरामंडी का इतिहास?

हीरामंडी के इतिहास के बारे में बात की जाए तो इसकी शुरुआत इसके नाम से करते हैं। ये पाकिस्तान की मशहूर जगहहै। इसका नाम हीरा सिंह के बेटे ध्यान सिंह डोगरा के नाम पर रखा गया था। वो महाराजा रणजीत सिंह के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने ही उस क्षेत्र में अनाज के बाजार की स्थापना की थी। इसे शुरू से ही हीरा सिंह दी मंडी कहा जाता था।

बाद में, हीरामंडी को शाही मोहल्ला कहा जाने लगा था। इसकी वजह थी कि ये बाजार से मुगलों के शासन काल में उनका ऐशों आराम का अड्डा बन चुका था। बताया जाता है कि यहां पर मुगल नृत्यकियों को अफगानिस्तान और उज्बेक्सितान से लाया करते थे। वहीं, कहा जाता है कि जब 1801 में रणजीत सिंह नाम के एक 22 साल के मिसलदार ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया तो यहां चीजें और तेजी से बढ़ीं। उन्होंने तवायफों की संस्कृति और उनके दरबारी डांस सहित मुगल शाही रीति-रिवाजों को फिर से शुरू किया।

दिन में बाजार और रात में तवायफखाना बनी हीरामंडी

इसके साथ ही समय जैसे आगे बढ़ा तो एंट्री हुई अहमद शाह अब्दाली की। उसके हमले के बाद ये इलाका वेश्यावृत्ति में तब्दील हो गया। इस हमले के बाद सैनिक उन महिलाओं के साथ रहने लगे थे, जिनको उन लोगों ने पकड़ लिया था। ये इलाका दिन में बाजार की तरह दिखता था और रात में तवायफखाना बन जाता था।

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी ‘हीरामंडी’, पाकिस्तानी नाखुश

अगर ‘हीरामंडी’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम की जाएगी। इसकी रिलीज से पाकिस्तानी नाखुश हैं। उनका कहना है कि भारतीय फिल्ममेकर कैसे पाकिस्तान के बारे में कोई भी सीरीज या फिल्म बना सकते हैं। इस प्रोजेक्ट का ऐलान साल 2021 में किया गया था।