Sunita Baby: हरियाणा की जबरदस्त डांसर सुनीता बेबी के इन दिनों खूब चर्चे हैं। फैंस सुनीता बेबी के वायरल डांस वीडियो देख कर बहुत खुश हैं। सुनीता बेबी हमेशा हरियाणवी गानों में अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस देती दिखती हैं। इस बार सुनीता बेबी का हिंदी गाने पर भी धमाकेदार डांस वीडियो सामने आय़ा है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) के गाने ‘कयामत-कयामत’ में सुनीता बेबी जमकर नाचती दिख रही हैं।
इस गाने को देख कर फैंस कह रहे हैं, ‘सुनीता बेबी क्या एक्सप्रेशन्स दे रही हैं।’ तो कोई कह रहा है कि ‘जो भी कहो सुनीता हरियाणा की दूसरी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हैं।’ तो कोई कहता दिखा- सुनीता ने सपना को देख देख कर ही डांस सीखा है क्या, बिलकुल वैसा ही।’ फैंस अकसर सुनीता बेबी के डांस स्टाइल को लेकर कहते दिखते हैं कि सुनीता सपना चौधरी जैसा डांस करती हैं।
इस वीडियो में सुनीता का डांस देख कर फैंस इतने खुश हो जाते हैं कि पैसों तक की बारिश कर देते हैं। जब सुनीता स्टेज पर डांस कर रही होती हैं उस वक्त स्टेज पर एक शख्स भी आ जाता है। उसके हाथों में पैसों की गड्डी होती है। वह एक एक कर के सुनीता पर पैसे उड़ाने लगता है। सुनीता उसे देखते ही और जोश में नाचती हैं तो वहीं वह शख्स भी जोश में आ जाता है औऱ वह भी लहराना शुरू कर देता है। साथ ही पैसे भी उड़ाने लगता है। देखें वीडियो:-
https://www.youtube.com/watch?v=qpASCJWrM44
लॉकडाउन के बीच सुनीता बेबी के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे है। इस बीच सुनीता बेबी के परफॉर्मेंस का एक और वीडियो सामने आया था। सुनीता बेबी जिस गाने पर डांस करती दिखी थीं वह सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का गाना था- हटा सावन की घटा है। इस गाने में भी सुनीता बेबी जोश में डांस करती दिख रही हैं। फैंस उन्हें काफी प्रोत्साहित करते दिखे थे।