Haryanvi Gana: इन दिनों हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के बाद किसी औऱ डांसर का नाम आता है तो वो हैं– सुनीता बेबी (Sunita Baby)। लॉकडाउन में सुनीता बेबी के वीडियो सॉन्ग काफी देखे जा रहे हैं। तो ऐसा कहा जा सकता है कि सुनीता बेबी घर बैठे लोगों को काफी एंटरटेन कर रही हैं। आए दिन सुनीता बेबी के एक से बढ़कर एक गाने सामने आते हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सुनीता बेबी के गाने अकसर वायरल होते रहते हैं। इस बार एक औऱ गाना सुनीता बेबी का सामने आया है- ‘मैं तेरी नचाई नाचू सु’।
इस गाने को लोग देखना काफी पसंद कर रहे हैं। यू-ट्यूब पर अभी तक इस गाने को 1,276,057 व्यूज मिल चुके हैं। ‘मैं तेरी नचाई नाचू सु’ गाने में सुनीता बेबी जमकर लाइव स्टेज परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं। सुनीता बेबी के फैंस उन्हें देखने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। इस वीडियो में भी सुनीता बेबी के डांस को देखने वाले लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
सुनीता बेबी स्टेज पर ऐसे ऐसे स्टेप्स करके दिखाती हैं कि अचानक पीछे स्टेज पर बैठा एक शख्स अचानक से ताली बजाने लगता है। वहीं सुनीता भी डांस करते करते करते देख लेती हैं कि और भी हल्का सा रिएक्शन देती हैं। सुनीता बेबी के फैंस की संख्या इन दिनों बढ़ती ही जा रही है। कई लोग सुनीता बेबी को सपना चौधरी से कंपेयर करते हैं। देखें वीडियो:-
सपना चौधरी के डांस के लोग इतने कायल हैं कि वह अकसर ,सुनीता बेबी के लिए कहते हैं कि वह सपना को कॉपी करती हैं। वहीं कई लोग सुनीता के लिए कहते हैं कि सपना बेबी उनके जैसा डांस करती हैं तो कोई कहता है कि सुनीता सपना बनने की एक्टिंग करती हैं। सुनीता के इस वीडियो में भी उनके फैंस उन्हें काफी सराह रहे हैं।