Sunita Baby: हरियाणा की जबरदस्त डांसर सुनीता बेबी के इन दिनों खूब चर्चे हैं सपना चौधरी के बाद सुनीता बेबी भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर होती जा रही हैं। फैंस सुनीता बेबी के डांस वीडियो को काफी पसंद करते हैं। सुनीता बेबी हमेशा हरियाणवी गानों में अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस देती दिखती हैं। इस बार सुनीता बेबी का हिंदी गाने पर भी धमाकेदार डांस वीडियो सामने आया है। सुनीता बेबी ‘तू बेवफा’ एलबम के गाने दिल टूट गया पर जमकर नाचती दिख रही हैं।
इस वीडियो में सुनीता का डांस देख कर फैंस इतने खुश हो जाते हैं कि पैसों तक की बारिश कर देते हैं। जब सुनीता स्टेज पर डांस कर रही होती हैं उस वक्त स्टेज पर फैंस उन्हें पैसे देते हुए नजर आते हैं। सुनीता बेबी फैंस से पैसों को लेती हैं और एक बार फिर डांस शुरू कर देती हैं। लाल रंग के सूट में सुनीता गजब का डांस करते हुए नजर आती हैं। पूरे गाने के दौरान उनके एक्सप्रेशन्स काफी अलग और अनूठे लगते हैं।
बता दें कि सपना चौधरी की तरह सुनीता बेबी भी स्टेज डांस करती हैं। सुनीता बेबी का डांस खूब एनर्जेटिक होता है। सुनीता अपने लटके-झटकों से फैंस का काफी मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में हरियाणवी गाना ‘मस्त भरोटा’ पर सुनीता ने पिंक कलर के सूट में अपने डांस से लोगों को खूब एंटरटेन किया था। सुनीता बेबी का ये सॉन्ग कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनकी फैन फॉलोइंग में खासा इजाफा हुआ था।
लॉकडाउन के बीच सुनीता बेबी के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे है। इससे पहले सुनीता बेबी जिस गाने पर डांस करती दिखी थीं वह सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का गाना था- हटा सावन की घटा है। इस गाने में भी सुनीता बेबी जोश में डांस करती दिखी थीं। वहीं फैंस ने उन्हें जमकर मोटिवेट किया था।

