Sunita Baby, Haryanvi Song: हरियाणा की डांसर सुनीता बेबी इन दिनों काफी पॉपुलर हो गई हैं। यू-ट्यूब पर सुनीता बेबी के ढेरों गाने सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन के समय में सुनीता के फैंस उनके गानों को देखना पसंद कर रहे हैं। अकसर सुनीता बेबी की तुलना हरियाणा कि ‘देसी क्वीन’ सपना चौधरी (Sapna Choudhary) से की जाती है। कई लोग कहते हैं कि सुनीता सपना को कॉपी करती हैं। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें सुनीता बेबी लाइव स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं।
वहीं इस गाने के बीच में अचानक एक शख्स आ जाता है औऱ सुनीता के साथ डांस करने लगता है। सुनीता भी देखती हैं कि शख्स अच्छे स्टेप्स पकड़ रहा है। ऐसे में सुनीता उस व्यक्ति के साथ डांस करने लगती हैं। दोनों के बीच जुगलबंदी शुरू हो जाती है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में सुनीता के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन शानदार तो हैं हीं। वहीं सुनीता को वह व्यक्ति भी कड़ी टक्कर देता है।
सुनीता के डांस और उनके हाव भाव को देख कर वह व्यक्ति भी एक्सप्रेशन देने लगता है। व्यक्ति के डांस को भी लोगों की अच्छी अटेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। देखे वीडियो:-
https://www.youtube.com/watch?v=E_CDrphCNNc
इससेस पहले सुनीता बेबी का एक और गाना काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने के बोल है- ‘पूरा लाख रुपइया मेरी ब्यूटी पे लगा दे।’ गाने में नीला सूट पहन कर सुनीता बेबी जमकर डांस करती दिख रही हैं। गाने में सुनीता के गजब के फेशियल एक्सप्रेशन दिखाई देते हैं। सुनीता का ये गाना फैंस के बीच काफी वायरल हुआ है। सुनीता बेबी के डांस की तुलना उनके फैंस सपना चौधरी के धाकड़ डांस से करते भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ हेटर्स भी हैं जो कि कहते हैं कि सुनीता सपना चौधरी की एक्टिंग करती हैं।
सपना चौधरी हरियाणा की बेस्ट डांसर मानी जाती हैं। काफी छोटी उम्र से ही सपना चौधरी ने स्टेज पर डांस औऱ रागिनी गाना शुरू कर दिया था। उसके बाद धीरे धीरे सपना चौधरी काफी फेमस हो गईं। ऐसे ही इन दिनों हरियाणा की कलाकार सुनीता बेबी भी उभर कर दर्शकों के सामने आ रही हैं।