Sunita Baby, Haryanvi Gana: हरियाणा में डांसर सपना चौधरी की तरह अब सुनीता बेबी भी अपने डांस के लिए पॉपुलर हो रही हैं। आए दिन सुनीता बेबी के एक से बढ़ कर एक हरियाणवी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामनेआ रहे हैं।
सुनीता बेबी का एक गाना और सामने आया है जिसमें सपना चौधरी भी कई बार डांस करती देखी जा चुकी हैं। सपना की तरह ही सुनीता बेबी भी जम कर हरियाणवी गाने ‘मन्नै कहे बहू सब कालै की’ गाने पर जमकर थिरक रही हैं। इस वीडियो में सुनीता बेबी के साथ एक छोटा लड़का भी डांस करता दिख रहा है।
सुनीता बेबी के एक्सप्रेशन तो कमाल दिखते ही हैं, ये बालक भी स्टेज पर चढ़ कर सुनीता बेबी के साथ जम कर डांस करता दिखता है। गाने के बोल कुछ ऐसे हैं कि लड़की लड़के को बोल रही है कि सभी लोग उसे कालै की बहू कह कर चिढ़ाते हैं। ऐसे में सुनीता बार बार लड़के की तरफ इशारा करती हैं वहीं लड़का भी अपना किरदार अच्छे से निभाता दिखता है।
इस वीडियो को देख कर कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। सोशल मीडिया पर इस गाने को देख कर लोग कहते दिखे-‘ ये क्या हो रहा है भाई। किसी बड़े व्यक्ति का नाचना ठीकहै ऐसे गाने पर बालक क्यों नचा रहे हो।’
एक अन्य यूजर ने कहा- क्या तरीका है बच्चों को ऐसे गाने पर नहीं नाचना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आया। एक यूजर लिखता- सनीता बेबी आपके डांस के साथ साथ आपकी बच्चे का डांस भी जबरदस्त था। तो कोई बोला- ‘लौंडा पूरी तरह टक्कर दे रहा है।’ तो कोई बोला- इत्ते से छोरे को ये सब क्या सिखा रहे हैं।’