Sunita Baby: हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ती जा रही है। सुनीता बेबी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर डांस वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के बाद अब सुनीता बेबी के अवतार में फैंस को नई डांसर मिल चुकी है। सुनीता बेबी अपने डांस से इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई हैं। सुनीता बेबी के एक से बढ़कर एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सुनीता बेबी का एक और डांस परफॉर्मेंस का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। सुनीता बेबी ‘बना ले तेरी बेबी डॉल..’ गाने पर जबरदस्त परफॉर्म करती दिख रही हैं। सुनीता बेबी के डांस का निराला अंदाज देख फैंस काफी खुश हैं और झूम रहे हैं। वहीं सुनीता बेबी भी डांस को काफी एन्जॉय कर रही हैं। गाने में सुनीता बेबी लाल रंग के सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। सुनीता बेबी जबरदस्त डांस करने के साथ ही गाने को गुनगुना भी रही हैं।

सपना चौधरी की तरह सुनीता बेबी भी स्टेज डांस करती हैं। सुनीता बेबी का डांस खूब एनर्जेटिक होता है। सुनीता अपने लटके-झटकों से फैंस का काफी मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में हरियाणवी गाना ‘मस्त भरोटा’ पर सुनीता ने पिंक कलर के सूट में अपने डांस से लोगों को खूब एंटरटेन किया था। सुनीता बेबी का ये सॉन्ग कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनकी फैन फॉलोइंग में खासा इजाफा हुआ था।

सुनीता बेबी ने इससे पहले मशहूर हरियाणवी गाना- गजबण पाणी ले चाली पर भी डांसकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि हरियाणवी गानों की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। इसी कारण स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी हो या सुनीता बेबी, अपने डांस परफॉर्मेंस को लेकर काफी मशहूर हो चुकी हैं।