Haryanvi Song, Sunita Baby: सुनीता बेबी इन दिनों हरियाणी गानों में अपने जबरदस्त डांस के लिए मशहूर हो रही हैं। सुनीता बेबी को इनके फैंस दूसरी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) कहते हैं। तो कुछ कहते हैं कि सुनीता बेबी सपना को कॉपी करने की कोशिश करती हैं। लेकिन लोगों में वह सपना चौधरी की तरह ही फेमस हो रही हैं। हरियाणवी गानों में सुनीता बेबी के डांस के फैंस कायल हैं।
इस बार सुनीता का एक गाना औऱ सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। गाने के बोल हैं- ‘पूरा लाख रुपइया मेरी ब्यूटी पे लगा दे।’ गाने में नीला सूट पहन कर सुनीता बेबी जमकर डांस करती दिख रही हैं। गाने में सुनीता के गजब के फेशियल एक्सप्रेशन दिखाई देते हैं। सुनीता बेबी के डांस की तुलना उनके फैंस सपना चौधरी के धाकड़ डांस से करते भी दिखाई दे रहे हैं।
तो वहीं कुछ लोग हैं जो कहते दिखे कि सपना तो सपना है, लेकिन सुनीता बेबी का डांस भी किसी से कम नहीं है। सुनीता बेबी के ऐसे हरियाणवी गानों में डांस वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं। लॉकडाउन मे लोग जमकर सुनीता बेबी के डांस के वीडियो देख रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=UJpq0gMDa-k
इससे पहले सुनीता बेबी का एक और गाना सामने आया था, इस गाने को भी सुनीता बेबी के फैंस ने काफी पसंद किया। गाने में सुनीता एक अंजान शख्स के साथ मुकाबला करती दिखती हैं। इस गाने में वह शख्स स्टेज पर चढ़ जाता है और सुनीता बेबी के डांस को कॉपी करने लगता है।
इस वीडियो में वह सुनीता बेबी के ना सिर्फ हावभाव को कॉपी करता है बल्कि उनके मूव्स को भी हूबहू करने की कोशिश करता है। दोनों के इस डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।